खुशखबरी, पेट्रोल भरवाने पर मिल रहा है 40 रुपये का डिस्काउंट, यह है ऑफर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 14 Sep 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
Petrol Price Hike but you can get Rs 40 Cashback on Petrol Pump through Phonpe Payment
cashback on petrol

    वैसे तो पेट्रोल की कीमतों आसमान पर हैं। पूरे देश में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर रोज बवाल हो रहा है। धरना-प्रदर्शन और भारत बंद तक हो चुका है लेकिन कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज सुबह ही एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 28 पैसे बढ़ाए गए हैं, जबकि डीजल में 22 पैसे बढ़े हैं। अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.28 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 73.30 रुपये प्रति लीटर है। वहीं इसी बीच राहत की खबर यह है कि आप 100 रुपये का पेट्रोल भरवाकर 40 रुपये का डिस्काउंट ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे मिलेगा 40 रुपये का डिस्काउंट?

    100 रुपये या इससे ज्यादा का पेट्रोल भरवाने पर मिलेगा कैशबैक

    phonepe cashback on petrol
    phonepe cashback on petrol

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह ऑफर इंडियन ऑयल की ओर से मिल रहा है, हालांकि कई रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि सभी पेट्रोल पंप पर यह ऑफर मिल रहा है। दरअसल यह ऑफर डिजिटल वॉलेट फोनपे एप की ओर से मिल रहा है। इस ऑफर के तहत पेट्रोल भरवाकर आपको फोनपे ऐप से पेमेंट करना होगा। इसके बाद आपको 100 रुपये या इससे ज्यादा के पेमेंट पर 40 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक आपको 10 बार पेट्रोल भरवाने पर मिलेगा यानि अगर आप 10 बार तक फोनपे पेमेंट करते हैं तो आपको कैशबैक मिलेगा। इसके बाद नहीं मिलेगा। यह ऑफर 30 सितंबर 2018 तक है। साथ ही इसकी शर्त यह भी है आप 1 दिन में एक में एक बार ही कैशबैक ले सकेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें