ओप्पो एफ9 की बिक्री आज से भारत में शुरू, 5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे चलेगी बैटरी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 15 Sep 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
Oppo F9 Sale Starts in India, Price and specification
oppo f9

    ओप्पो ने हाल ही में भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं जिनमें ओप्पो एफ9 प्रो (Oppo F9 Pro)  और ओप्पो एफ9 शामिल हैं। इनमें से एफ9 प्रो भारत में लांच कर दिया है। इन दोनों फोन को पहले वियतनाम में लांच किया गया था और खबर थी कि भारत में ओप्पो एफ9 को ही एफ9 प्रो के नाम से पेश किया जाएगा जो कि नहीं हुआ। कंपनी ने दोनों फोन को भारतीय बाजार में उतारा है। फोन की खासियतों की बात करें तो दोनों फोन में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इनमें से ओप्पो एफ9 प्रो की बिक्री पहले से ही हो रही थी, वहीं ओप्पो एफ9 की बिक्री आज से फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर से शुरू हो गई है। ओप्पो एफ9 की कीमत 19,990 रुपये है। फोन में 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी और यह फोन स्टेरी पर्पल, सनराइज रेड और ट्विलाइट ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।

    ओप्पो एफ9 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो P60 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा जिसमें एक कैमरा 6 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन
    ओप्पो एफ9 की बिक्री आज से भारत में शुरू, 5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे चलेगी बैटरी

    ओप्पो एफ9 प्रो और एफ9 की बैटरी और कनेक्टिविटी

    फोन में 3500 एमएएच की बैटरी मिलेगी और कनेक्टिविटी के लिए डु्अल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। खास बात यह है कि फोन के साथ VOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा जिसकी मदद से 5 मिनट की चार्जिंग में बैटरी 2 घंटे का बैकअप देगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें