Motorola ने लॉन्च किया गजब का फोन, नेटवर्क नहीं होने पर भी कर सकेंगे मैसेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 27 Feb 2023 03:56 PM IST
सार

Motorola Defy 2 के साथ 5G कनेक्टिविटी भी दी गई है। कंपनी ने एक ब्लूटूथ कनेक्टेड Motorola Defy satellite link डिवाइस को भी पेश किया है जिसे नए आईफोन और एंड्रॉयड के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Motorola Defy 2 phone launched with Satellite Messaging know details
Motorola Defy 2 - फोटो : Motorola

    विस्तार

    मोटोरोला ने अपने नए फोन Motorola Defy 2 को लॉन्च कर दिया है। Motorola Defy 2 एक रग्ड स्मार्टफोन है और इसमें सैटेलाइट मैसेजिंग की सुविधा है। सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ Motorola Defy 2 की बिक्री उत्तर अमेरिका, कनाडा और लैटिन अमेरिका में जल्द शुरू होगी। Motorola Defy 2 के साथ 5G कनेक्टिविटी भी दी गई है। कंपनी ने एक ब्लूटूथ कनेक्टेड Motorola Defy satellite link डिवाइस को भी पेश किया है जिसे नए आईफोन और एंड्रॉयड के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा।

    Motorola Defy 2 की कीमत 599 डॉलर यानी करीब 49,600 रुपये रखी गई है। इसके साथ 12 महीने के लिए SOS असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ मैसेजिंग प्लान 4.99 डॉलर यानी करीब 400 रुपये प्रति महीने की शुल्क पर मिलेगा। वहीं Motorola Defy satellite link की कीमत 99 डॉलर यानी करीब 8,200 रुपये रखी गई है।

    विज्ञापन

    Motorola Defy 2 में एंड्रॉयड 12 दिया गया है, हालांकि इसे एंड्रॉयड 14 का भी अपडेट मिलेगा। फोन को पांच साल तक सिक्योटिरी अपडेट दिया जाएगा। Motorola Defy 2 में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Motorola Defy 2 में 6 जीबी रैम के साथ मीडियाटेक Dimensity 930 प्रोसेसर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें