Tata Sky ने अपने ग्राहकों को दिया झटका, हटाए 25 फ्री-टू-एयर चैनल

विस्तार
डीटीएच कंपनी टाटा स्काई (Tata Sky) ने ग्राहकों को झटका देते हुए अपने कॉम्प्लिमेंटरी पैक में से 25 फ्री-टू-एयर चैनल को हटा दिया है। इनमें न्यूज एक्स, न्यूज 7 तमिल, इंडिया न्यूज राजस्थान जैसे फ्री-टू-एयर चैनल शामिल हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए इस क्यूरेटेड पैक को पेश किया था, जिसे यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक्टिवेट कर सकते थे। हालांकि, अब यूजर्स इन चैनल को a-la-carte के आधार पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। साथ ही यूजर्स को इन चैनल के लिए नेटवर्क कैपेसिटी फीस भी देनी होगी।
इसे भी पढ़ें: 14 दिन की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च हुआ Oppo Band, मिलेगा SpO2 सेंसर
टाटा स्काई ने इन चैनल को हटाया
टाटा स्काई ने कॉम्प्लिमेंटरी पैक में से इंडिया न्यूज गुजरात, इंडिया न्यूज हरियाणा, इंडिया न्यूज पंजाब, इंडिया न्यूज राजस्थान, भारत समाचार, सहारा समय, जय महाराष्ट्र, न्यूज 7 तमिल, साथियम टीवी, Kalaignar TV, Seithigal, Isai Aruvi, Murasu, Makkal TV, Peppers TV, Sirippoli, Polimer TV, Polimer News, न्यूज एक्स, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, साधना टीवी, एबीजेडवाय मूवीज, आई लव पेन स्टूडियो, पत्रिका टीवी राजस्थान और Aaho Music चैनल को हटा दिया है।
इसे भी पढ़ें: DigiLocker में एक खामी की वजह से खतरे में पड़ी 3.84 करोड़ यूजर्स की निजी जानकारी
ट्राई ने फरवरी में डीटीएच कंपनियों के लिए नेशनल टैरिफ ऑर्डर 2.0 पेश किया था। इस ऑर्डर के तहत ग्राहकों को 153 रुपये वाले बेसिक पैक में 200 फ्री-टू-एयर चैनल के साथ दूरदर्शन के लगभग सभी चैनल मिलेंगे। साथ ही ग्राहक अपनी पसंद के फ्री-टू-एयर चैनल a-la-carte के आधार पर चुन सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को प्रीमियम एसडी और एचडी चैनल के लिए नेटवर्क कैपेसिटी फीस देनी होगी।
- Arogya Setu एप ने बनाया रिकॉर्ड, दुनिया के 10 सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले एप की सूची में हुआ शामिल
- कमजोर और साधारण पासवर्ड हैं 80 फीसदी हैकिंग हमले के जिम्मेदार: रिपोर्ट
- टेलीग्राम की सेवा डाउन, दुनियाभर के लोग कर रहे शिकायत
- लॉकडाउन के दौरान जल्दी खत्म हो रहा है डाटा, तो ये रिचार्ज प्लान बनेंगे आपका सहारा