Arogya Setu एप ने बनाया रिकॉर्ड, दुनिया के 10 सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले एप की सूची में हुआ शामिल

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 07 Jun 2020 01:20 PM IST
सार
विज्ञापन
Arogya Setu app included in world's top-10 downloaded mobile app Niti Aayog CEO amitabh kant
aarogya setu app - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    भारत सरकार ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल एप को अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च किया था। वहीं, अब यह एप डाउनलोड के मामले में दुनियाभर के टॉप-10 एप में से एक बन गया है। इस बात की जानकारी नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने साझा की है।

    इसे भी पढ़ें: जियो के ग्राहकों की हुई बल्ले-बल्ले, इन प्लान्स पर पाएं Disney और Hotstar का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन

    नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने ट्वीट करते हुए कहा है कि आरोग्य सेतु मोबाइल एप दो महीने में ही दुनिया के टॉप-10 डाउनलोडेड मोबाइल एप की सूची में शामिल हो गया है। उन्होंने आगे कहा है कि भारत ने भी इस महामारी से निपटने के लिए प्रभावी ढंग से तकनीक का इस्तेमाल किया है।

    विज्ञापन

    क्या है आरोग्य सेतु मोबाइल एप

    आरोग्य सेतु एप को कोरोना वायरस के संक्रमित को रोकने के लिए उद्देश्य से बनाया गया है। आरोग्य सेतु एप लोगों को बताएगा कि आप किसी कोरोना संक्रमित शख्स के संपर्क में आए हैं या नहीं। इसके अलावा इस एप से आप यह भी पता लगा सकते हैं कि आपको कोरोना संक्रमण का कितना खतरा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे करता है काम

    आरोग्य सेतु एप को हिंदी, अंग्रेजी और मराठी समेत 11 भाषाओं में उपलब्ध है। इस एप में कोरोना वायरस के रोकथाम के भी तरीके बताए गए हैं। इसके अलावा यह एप आपकी लोकेशन और ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर बताएगा कि आपको कोरोना संक्रमण का खतरा है या नहीं। एप को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड करने के बाद नाम और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्टर करना होगा। इसके बाद भाषा का चुनाव करना होगा। एप को खोलते ही में एप बताएगा कि आपको कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा है या नहीं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें