Tata Sky ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को दिया बड़ा फायदा, प्लान खत्म होने के बाद भी अनलिमिटेड डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 25 Jul 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
Tata Sky Broadband offers Post FUP Speed to 3 Mbps for All Unlimited Plans
tata sky broadband - फोटो : amarujala

    यदि आप भी उनलोगों से एक हैं जो टाटा स्काई का ब्रॉडबैंड इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने आपको बड़ा तोहफा दिया है। टाटा स्काई ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को फेयर यूजेज पॉलिसी (FUP) खत्म होने के बाद भी 3Mbps की स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा दी है। ऐसे में यह एक बड़ी राहत है, क्योंकि इतनी स्पीड पर आप मैसेज से लेकर कम रिजॉल्यूशन के वीडियो देखने तक का काम कर सकते हैं। यह सुविधा टाटा स्काई ब्रॉडबैंड के सभी अनलिमिटेड यूजर्स के लिए है।

    ये भी पढ़ें: Airtel के ग्राहकों को लगा झटका, बंद हुआ यह शानदार रिचार्ज प्लान

    इस सुविधा का लाभ टाटा स्काई के 700 रुपये से लेकर 1,900 रुपये तक के ब्रॉडबैंड प्लान में मिलेगी। प्रतिदिन का डाटा खत्म होने के बाद भी ग्राहकों को 3एमबीपीएस की स्पीड मिलती रहेगी। इसकी जानकारी कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर भी दे दी है। 300एमबीपीएस वाले प्लान में 3300GB डाटा और अन्य प्लान में 1500GB डाटा इस्तेमाल करने के बाद भी यूजर्स 3एमबीपीएस की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल कर पाएंगे।

    विज्ञापन

    बता दें कि देश के कई हिस्सों में टाटा स्काई की ब्रॉडबैंड सेवा है। लखनऊ और जयपुर जैसे शहर में प्लान की शुरुआती कीमत 700 रुपये है, जबकि बंगलूरू, चेन्नई, दिल्ली, पुणे जैसे शहरों में शुरुआती कीमत 950 रुपये है। बता दें कि इससे पहले कंपनी प्लान खत्म होने के बाद 2एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट दे रही थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें