Tecno Hipods H2 TWS भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 1,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 Jul 2020 07:39 PM IST
Tecno Hipods H2 Launched in India With Environment Noise Cancellation at Rs 1999Tecno Hipods H2 Launched in India With Environment Noise Cancellation at Rs 1999
Tecno Hipods H2 - फोटो : amarujala

    टेक्नो ने भारत में अपना पहला ट्रू वायरलेस ईयरफोन Hipods H2 पेश कर दिया है। टेक्नो ने इस ईयरफोन में एनवायरमेंट न्वाइज कैंसिलेशन फीचर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने इसकी बैटरी लाइफ को लेकर 24 घंटे के बैकअप दावा किया है।

    Tecno Hipods H2 में कॉलिंग और म्यूजिक कंट्रोल के लिए टच का सपोर्ट दिया गया है। इसकी बिक्री भारत में 27 जुलाई से शुरू होगी। इस वायरलेस ईयरफोन में बेहतर साउंड के लिए एडवांस्ड ऑडियो कोडिंग (AAC) टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 सर्टिफिकेशन भी मिला है। यह ईयरफोन ब्लैक और व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा।

    इसमें 45mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने कहा है कि बिना केस छह घंटे का प्लेबैक मिलेगा, जबकि केस के साथ 24 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। दावा है कि महज 15 मिनट की चार्जिंग में दो घंटे का बैकअप मिल जाएगा। इसमें ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट है और इसकी लैटेसी 120ms है। इसके अलााव इसमें स्मार्ट पॉपअप इंटरफेस भी दिया गया है जिससे इंस्टैंट पेयरिंग में मदद मिलती है।

    टेक्नो के इस ईयरफोन का मुकाबला Ambrane के नए वायरलेस ईयरबड्स Bass Twins से होगा जिसकी कीमत 1,999 रुपये है। इसकी बैटरी को लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Bass Twins में वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें