Scam:सुप्रीम कोर्ट के वकील ने अमेजन से खरीदा आईफोन 15, लगा 38,000 रुपये का चूना
डिलीवरी वाले ने अपने सीनियर से बात कराई तो उसने कहा कि एक्सचेंज ऑफर को एक दूसरी टीम हैंडल करती है तो आपको ओटीपी बताना होगा। इसके बाद वकील ने डिलीवरी नहीं ली और आईफोन को रिटर्न कर दिया

विस्तार
ऑनलाइन स्कैम का शिकार कोई भी हो सकता है। चाहे वह कोई आम आदमी हो या फिर सुप्रीम कोर्ट का वकील ही क्यों ना हो। स्कैम का ताजा मामला सुप्रीम कोर्ट के वकील मुकुल पी उन्नी से जुड़ा हुआ है। मुकुल पी उन्नी ने अमेजन इंडिया से एक्सचेंज ऑफर में iPhone 15 खरीदा, लेकिन यह उन्हें काफी महंगा पड़ गया।
सुप्रीम कोर्ट के वकील मुकुल पी उन्नी ने 21 जुलाई 2024 को अमेजन से अपने iPhone 13 को एक्सचेंज करते हुए आईफोन 15 ऑर्डर किया। जब डिलीवर वाला उनके घर पहुंचा तो उसने डिलीवरी के लिए उनसे एक ओटीपी मांगा। एक ओटीपी देने के बाद उसने एक और ओटीपी मांगा तो वकील ने मना कर दिया।
इसके बाद डिलीवरी वाले ने अपने सीनियर से बात कराई तो उसने कहा कि एक्सचेंज ऑफर को एक दूसरी टीम हैंडल करती है तो आपको ओटीपी बताना होगा। इसके बाद वकील ने डिलीवरी नहीं ली और आईफोन को रिटर्न कर दिया, लेकिन उनके पैसे अटक गए, क्योंकि उन्होंने प्री-पेड पेमेंट किया था।
- Fraud Trading App: इन दो स्टॉक ट्रेडिंग एप को तुरंत करें डिलीट, सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी
- Foldable iPhone: फोल्डेबल आईफोन का सपना होगा पूरा, इस साल होगी लॉन्चिंग
- ChatGPT: ओपनएआई ला रहा एंटी चीटिंग टूल, तुरंत पकड़ में आ जाएंगे एआई कंटेंट
- फायदे की बात: अपने स्मार्टफोन में जरूर रखें यह सरकारी एंटीवायरस एप, बड़े ही काम का है