Foldable iPhone: फोल्डेबल आईफोन का सपना होगा पूरा, इस साल होगी लॉन्चिंग
एक और नई लीक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि एपल फ्लिप स्टाइल वाले फोल्डेबल आईफोन पर काम कर रहा है। खबर यह भी है कि एपल फोल्डेबल iPad/MacBook पर भी काम कर रहा है जिसकी इंटरनल डिस्प्ले 18.8 इंच की होगी।

विस्तार
तमाम बड़ी टेक कंपनियों ने अपने फोल्डेबल फोन लॉन्च कर दिए हैं, लेकिन एपल अभी भी इसे लेकर चर्चा तक नहीं कर रहा है, हालांकि पूरी दुनिया की निगाहें एपल के फोल्डेबल आईफोन पर है। फोल्डेबल आईफोन को लेकर अक्सर लीक रिपोर्ट सामने आती रहती हैं।
एक और नई लीक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि एपल फ्लिप स्टाइल वाले फोल्डेबल आईफोन पर काम कर रहा है। खबर यह भी है कि एपल फोल्डेबल iPad/MacBook पर भी काम कर रहा है जिसकी इंटरनल डिस्प्ले 18.8 इंच की होगी।
एपल एनालिस्ट Jeff Pu ने दावा किया है कि फोल्डेबल आईफोन साल 2026 में लॉन्च होगा। उन्होंने यह भी दावा किया है कि iPhone 18 सीरीज के साथ हाईब्रिड आईपैड और मैकबुक लॉन्च होंगे।
रिपोर्ट में फोल्डेबल आईफोन के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले भी कई रिपोर्ट आई हैं जिनमें फोल्डेबल आईफोन को लेकर दावे किए गए हैं लेकिन एपल ने अभी तक फोल्डेबल आईफोन को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
बता दें कि अगले महीने एपल का इवेंट होने वाला है जिसमें आईफोन 16 को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के तहत 4 नए आईफोन लॉन्च होंगे। इस बार कैमरे की डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है। iPhone 16 सीरीज को आईओएस 18 के साथ लॉन्च किया जाएगा।
- ChatGPT: ओपनएआई ला रहा एंटी चीटिंग टूल, तुरंत पकड़ में आ जाएंगे एआई कंटेंट
- फायदे की बात: अपने स्मार्टफोन में जरूर रखें यह सरकारी एंटीवायरस एप, बड़े ही काम का है
- रिपोर्ट: भारत में मैलवेयर में 11% और रैनसमवेयर साइबर अटैक में 22% का इजाफा
- BSNL 5G: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया पहला वीडियो कॉल, जल्द शुरू होगी 5G सर्विस