ChatGPT: ओपनएआई ला रहा एंटी चीटिंग टूल, तुरंत पकड़ में आ जाएंगे एआई कंटेंट
ChatGPT का इस्तेमाल सबसे ज्यादा कॉलेज और मीडिया हाउस में हो रहा है। सबसे ज्यादा विवाद छात्रों के बीच इसके इस्तेमाल को लेकर ही है। छात्र इसका भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं और अच्छे नंबर ला रहे हैं।

विस्तार
OpenAI का ChatGPT किसी भी विषय पर लंबे आर्टिकल लिख सकता है, किसी आर्टिकल को छोटा कर सकता है और उसे सजाकर प्वाइंटर में भी लिख सकता है। कंटेंट मार्केट में ChatGPT का इस्तेमाल बड़े स्तर पर हो रहा है लेकिन इसे लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। अब खबर है कि ओपनएआई एक ऐसे टूल पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद एआई टूल ही एआई कंटेंट की पहचान कर लेगा।
ChatGPT का इस्तेमाल सबसे ज्यादा कॉलेज और मीडिया हाउस में हो रहा है। सबसे ज्यादा विवाद छात्रों के बीच इसके इस्तेमाल को लेकर ही है। छात्र इसका भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं और अच्छे नंबर ला रहे हैं।
अब ओपनएआई एक एंटी चीटिंग टूल पर काम कर रहा है जो चंद सेकेंड में एआई द्वारा लिखे गए कंटेंट की पहचान कर लेगा। तमाम कंपनियों और सरकार के बीच इस बात लेकर लगातार बहस हो रही है कि एआई कंटेंट की पहचान कैसे करें।
- फायदे की बात: अपने स्मार्टफोन में जरूर रखें यह सरकारी एंटीवायरस एप, बड़े ही काम का है
- रिपोर्ट: भारत में मैलवेयर में 11% और रैनसमवेयर साइबर अटैक में 22% का इजाफा
- BSNL 5G: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया पहला वीडियो कॉल, जल्द शुरू होगी 5G सर्विस
- OpenAI: ओपनएआई और अमेरिकी एआई सेफ्टी इंस्टीट्यूट की हुई साझेदारी, लॉन्चिंग से पहले ChatGPT-5 की होगी टेस्टिंग