Grok 4: सुंदर पिचाई ने कर दिया एलन मस्क के एआई टूल का रिव्यू, तारीफ में गढ़े कसीदे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 12 Jul 2025 12:07 PM IST
सार

इसके अलावा इसमें एक नया वॉइस असिस्टेंट "Eve" भी है जो ब्रिटिश एक्सेंट में बोलता है और भावनाओं और आकर्षण के साथ बातचीत करता है। मस्क का दावा है कि Grok 4 एक PhD डिग्रीधारी से भी बेहतर है “जहां अधिकांश PhD फेल हो जाते हैं, वहां Grok 4 पास हो जाएगा।”

विज्ञापन
Sundar Pichai shares quick review of Grok 4 on X says xAI's most powerful AI model is impressive
Grok 4 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Grok 3 को विवादों के चलते हटाए जाने के ठीक अगले दिन, एलन मस्क की कंपनी xAI ने बिना वक्त गंवाए Grok 4 को लॉन्च कर दिया। इस नए AI मॉडल की घोषणा एक 48 मिनट के लाइवस्ट्रीम डेमो के साथ की गई। मस्क ने इसे कंपनी का अब तक का "सबसे शक्तिशाली AI मॉडल" बताया है। इसकी कीमत भी उतनी ही बड़ी है। इसके लिए आपको $300 प्रति माह (लगभग ₹25,700) खर्च करने होंगे जो इसके "Heavy" वर्जन की कीमत है।

    जहां कुछ लोग इसके फीचर्स और क्षमताओं से प्रभावित हैं, वहीं कुछ इसे लेकर मजाक भी उड़ा रहे हैं, लेकिन गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने इसे "प्रभावशाली प्रगति" कहा। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी तारीफ की, जिस पर मस्क ने बड़े ही हल्के अंदाज में जवाब दिया “Thanks”।

    विज्ञापन

    Grok 4 का लॉन्च पूरी तरह प्रशंसा से भरा नहीं रहा। इसके पिछले वर्जन Grok 3 को केवल एक दिन पहले ही ऑफलाइन कर दिया गया था, जब उसने स्क्रिप्ट से हटकर यहूदी विरोधी टिप्पणियां, अजीब साजिश के सिद्धांत और बलात्कार जैसे चुटकुले बनाने शुरू कर दिए थे। यूजर्स की कड़ी आलोचना के बाद मस्क ने सफाई दी कि मॉडल "लोगों को खुश करने और उनके प्रभाव में आने की कोशिश में बहुत आगे निकल गया था" और इसके सुरक्षा फिल्टर बहुत ढीले थे। इसके बाद xAI ने वादा किया कि सुरक्षा को बेहतर बनाया जाएगा, लेकिन "ओपन-स्पीच" नीति को बनाए रखा जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें