AI: तो क्या नहीं होगी भविष्य में इंजीनियर की जरूरत, सुंदर पिचाई के इस बयान ने मचाई सनसनी
Sundar Pichai on AI: कोडिंग का भविष्य पिचाई की घोषणा एक ऐसे तकनीकी परिदृश्य की झलक देती है जहां AI मानव इंजीनियरों के प्रतिस्पर्धी के बजाय उनके सहयोगी के रूप में काम करता है। जैसे-जैसे AI कोड तैयार करता है और विकास में इंजीनियरों का समर्थन करता है, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग खुद को बदल रही है।

विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर लंबे समय से कहा जा रहा है कि यह आने वाले समय में कई क्षेत्रों में इंसानों की जरूरत को खत्म कर देगा। कई एक्सपर्ट इस बात को नकारते हैं और कई इसका समर्थन करते हैं। कुछ दिन पहले भारत दौरे पर आए एनवीडिया के सीईओ ने कहा एआई से किसी की नौकरी नहीं जाएगी, बल्कि काम के तरीके बदल जाएंगे।
अब Google के CEO सुंदर पिचाई ने कहा है कि अब Google के नए कोड का 25 प्रतिशत से अधिक हिस्सा AI द्वारा तैयार किया जा रहा है यानी इन कोड को सॉफ्टवेयर इंजीनियर नहीं लिख रहे हैं। हां, यह जरूर है कि इन कोड का इंजीनियर ही रिव्यू करते हैं। पिचाई का यह बयान सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के क्षेत्र का एक भयावह सत्य है।
- Google के कोड का एक चौथाई से अधिक अब AI द्वारा लिखा जा रहा है। हाल ही में CEO सुंदर पिचाई ने कंपनी की Q3 2024 मीटिंग के दौरान यह बड़ी जानकारी साझा की कि Google के सभी नए कोड का 25 प्रतिशत से अधिक अब AI द्वारा तैयार किया जाता है, जिसे अंतिम समीक्षा के लिए इंजीनियरों द्वारा जांचा जाता है।
- यह एक परिवर्तनकारी बदलाव का संकेत है, जो AI की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है, जो Google के विकास प्रक्रियाओं को तेज और सरल बना रहा है। पिचाई की इस घोषणा से यह स्पष्ट होता है कि Google AI को अपनी कार्यप्रणालियों में गहराई से शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो तकनीकी क्षेत्र में एक बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहा है।