Fine on Google: गूगल पर क्यों लगा दुनियाभर की GDP के बराबर जुर्माना, आखिर क्या है मामला?
Russia Finned on Google: America, Google, Russia, Fine, Russia Fines On Google, Russia Google Row, Russian Court Fine On Google, 2 Point 5 Decillion US Dollar Fine,अमेरिका, गूगल, रूस, जुर्माना, रूस ने गूगल पर जुर्माना लगाया, रूस गूगल विवाद, रूसी अदालत ने गूगल पर जुर्माना लगाया, 2.5 डेसीलियन अमेरिकी डॉलर का जुर्माना

विस्तार
गूगल पर एक ऐसा जुर्माना लगा है जिसे चुका पाना इस जन्म में तो गूगल के बस की बात नहीं ही है। वैसे तो आमतौर पर टेक कंपनियों पर प्रत्येक कुछ महीने में जुर्माना लगता रहता है और टेक कंपनियां उस जुर्माने की भरपाई भी करती हैं लेकिन इस बार गूगल पर जो जुर्माना लगा है उसकी रकम इतनी ही भरपाई की ही नहीं जा सकती है।
रूस की एक अदालत ने Google पर एक असामान्य रूप से भारी जुर्माना लगाया है, जिसकी राशि दो अनडेसिलियन रूबल्स (यानी 2 के बाद 36 शून्य) है। इसे अमेरिकी डॉलर में देखें तो यह राशि लगभग 20,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000 डॉलर के बराबर है।
Google के लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर के कुल मूल्यांकन की तुलना में यह जुर्माना कहीं अधिक है और यहां तक कि यह राशि विश्व की कुल GDP जिसे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा 110 ट्रिलियन डॉलर के आसपास अनुमानित किया गया है, से भी कहीं ज्यादा है।
गूगल पर लगे इसे विशाल जुर्माने का कारण Google द्वारा रूसी राज्य मीडिया चैनलों के कंटेंट पर YouTube पर लगाए गए प्रतिबंध हैं। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार यह जुर्माना लगातार बढ़ता जा रहा है। TASS के मुताबिक क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि वे इस संख्या का उच्चारण भी नहीं कर सकते, लेकिन उन्होंने Google प्रबंधन से इस पर ध्यान देने का आग्रह किया। Google ने इस जुर्माने पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।
- फायदे ही फायदे: बड़े ही काम का है यह रिचार्ज प्लान, दिवाली पर मिल रहा 3GB बोनस डाटा
- e-Challan Scams: फिर से एक्टिव हो गए हैं स्कैमर्स, ई-चालान का यह मैसेज आपको बना सकता है कंगाल
- Tech Tips: iCloud को ऐसे रखें सुरक्षित, एक गलती पड़ेगी बहुत महंगी
- Pixel Ban: आईफोन 16 के बाद इंडोनेशिया ने गूगल पिक्सल पर लगाया बैन, यह है वजह