Telegram: टेलीग्राम में एक साथ आए कई सारे फीचर्स, नया मोनेटाइजेशन फीचर भी आया

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 02 Nov 2024 10:51 AM IST
सार

Telegram Update: अब यूजर्स किसी भेजे गए मैसेज को एडिट करते समय उसमें मीडिया भी जोड़ सकते हैं। साथ ही अब Telegram चैट में मैसेज को आखिरी बार कब एडिट किया गया था, यह भी दिखाएगा। डेवलपर्स अब प्लेटफॉर्म पर नए मोनेटाइजेशन विकल्पों का फायदा उठा सकेंगे।

विज्ञापन
Telegram Update Adds Improved Video Speed Controls Last Edit Timestamps
Telegram new feature - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी टेलीग्राम (Telegram) का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। टेलीग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक साथ कई सारे अपडेट जारी किए हैं जिनमें मैसेज भेजने के बाद एडिटिंग के दौरान मीडिया को एड करने का भी ऑप्शन शामिल है।

    Telegram ने अपने मैसेजिंग सेवा में वीडियो और चैट फीचर्स के लिए नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में नए वीडियो स्पीड कंट्रोल्स लाए गए हैं, जिससे वीडियो की क्वालिटी में सुधार होगा और नेटवर्क कनेक्शन के अनुसार वीडियो तेजी से लोड होते हैं।

    विज्ञापन

    अब यूजर्स किसी भेजे गए मैसेज को एडिट करते समय उसमें मीडिया भी जोड़ सकते हैं। साथ ही अब Telegram चैट में मैसेज को आखिरी बार कब एडिट किया गया था, यह भी दिखाएगा। डेवलपर्स अब प्लेटफॉर्म पर नए मोनेटाइजेशन विकल्पों का फायदा उठा सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नए अपडेट के बाद Telegram के यूजर्स वीडियो प्लेबैक स्पीड को 2.5x तक बढ़ाने के लिए वीडियो के दाईं ओर प्रेस करके और दाईं ओर स्लाइड करके वीडियो को तेजी से चला सकते हैं यानी फॉरवर्ड कर सकेंगे।

    Android यूजर्स स्क्रीन के बाईं और दाईं ओर टैप करके वीडियो को 10 सेकेंड पीछे या आगे भी कर सकते हैं। Telegram चैनल पर अब वीडियो अपलोड के लिए लो, मीडियम और हाई का ऑप्शन मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें