Star Health Data Leak: हैकर्स ने डाटा चोरी के लिए किया Telegram चैटबॉट का इस्तेमाल, आप भी देख सकते हैं
कहा जा रहा है कि टेलीग्राम बॉट के जरिए ही इस डाटा चोरी को भी अंजाम दिया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही टेलीग्राम के संस्थापक को अपने एप के जरिए अपराध को बढ़ावा देने का आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विस्तार
भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा कंपनी स्टार हेल्थ के डाटा चोरी की खबर है। इस डाटा में ग्राहकों के मेडिकल रिपोर्ट्स भी शामिल हैं। इन डाटा को अब टेलीग्राम पर भी चैटबॉट्स के जरिए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध करा दिया गया है। कहा जा रहा है कि टेलीग्राम बॉट के जरिए ही इस डाटा चोरी को भी अंजाम दिया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही टेलीग्राम के संस्थापक को अपने एप के जरिए अपराध को बढ़ावा देने का आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने इस डाटा लीक के बारे में जानकारी दी। इन चैटबॉट्स के कथित निर्माता (डेवलपर) ने बताया कि लाखों लोगों के निजी विवरण बिक्री के लिए उपलब्ध हैं और चैटबॉट्स से जानकारी प्राप्त करके इनका नमूना देखा जा सकता है।
स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस, जिसकी बाजार पूंजीकरण 4 बिलियन डॉलर से अधिक है, ने रॉयटर्स को दिए एक बयान में कहा कि उसने कथित अनधिकृत डेटा एक्सेस की सूचना स्थानीय अधिकारियों को दी है। कंपनी ने कहा कि शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि हैकर्स के पास ग्राहकों का संवेदनशील डाटा नहीं पहुंचा है, डाटा सुरक्षित है।