iPhone 16 Series: क्या सच में मेड इन इंडिया है आईफोन 16 सीरीज, आइए सच्चाई जानते हैं
एपल ने आईफोन 16 सीरीज को 9 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च किया है। 10 सितंबर को सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि एपल का नया आईफोन 16 मेड इन इंडिया है और भारत में बने फोन की बिक्री ग्लोबली होगी।

विस्तार
Apple iPhone 16 सीरीज की बिक्री आज यानी 20 सितंबर से भारत समेत दुनिया के कई देशों में शुरू हो गई है। iPhone 16 सीरीज को खरीदने के लिए एपल के मुंबई और दिल्ली साकेत स्टोर में लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। iPhone 16 सीरीज के तहत iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max लॉन्च हुए हैं। iPhone 16 सीरीज के साथ सबसे बड़ा बदलाव कैमरा कंट्रोल बटन के रूप में किया गया है।
iPhone 16 के मेड इन इंडिया होने का दावा

एपल ने आईफोन 16 सीरीज को 9 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च किया है। 10 सितंबर को सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि एपल का नया आईफोन 16 मेड इन इंडिया है और भारत में बने फोन की बिक्री ग्लोबली होगी।
उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, 'Apple का नया iPhone 16 भारतीय कारखानों से वैश्विक स्तर पर उत्पादित और लॉन्च किया जा रहा है! @नरेंद्र मोदी जी की 'मेक इन इंडिया' पहल अब दुनिया के लिए प्रतिष्ठित उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा दे रही है।'
- Fact Check: ब्लास्ट हुए आईफोन की तस्वीर लेबनान की नहीं, गलत दावे के साथ फोटो वायरल, पड़ताल में जानें सच
- iPhone 16 Unboxing: देखें कैसा है नया फोन, जिसे लेने के लिए लगी हैं लाइन
- iOS 18: एपल ने iOS 18.1 का अपडेट किया रिलीज, इन आईफोन को मिला एपल इंटेलिजेंस का सपोर्ट
- iPhone 16 Series: नए आईफोन में नया क्या है, आइए जानते हैं