iOS 18: एपल ने iOS 18.1 का अपडेट किया रिलीज, इन आईफोन को मिला एपल इंटेलिजेंस का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 20 Sep 2024 03:27 PM IST
सार

इसके अलावा iOS 18.1 के साथ राइटिंग टूल्स, ऑब्जेक्ट रिमूवल क्लिन अप टूल, वेब पेज समरी जैसे फीचर्स मिलेंगे। iOS 18.1 बीटा 1 के साथ एपल ने iPad और Mac के लिए भी ओएस अपडेट रिलीज किया है।

विज्ञापन
iOS 18.1 Public Beta 1 Update for iPhone With Apple Intelligence Features Rolls Out
iOS 18 - फोटो : Apple

    विस्तार

    एपल ने आईफोन 16 सीरीज की लॉन्चिंग के साथ ही iOS 18.1 का पब्लिक बीटा 1 अपडेट रिलीज कर दिया है। iOS 18.1 के बीटा वर्जन के साथ यूजर्स को एपल इंटेलिजेंस (AI) का अपडेट मिला है यानी यूजर्स अब अपने आईफोन में एपल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा iOS 18.1 के साथ राइटिंग टूल्स, ऑब्जेक्ट रिमूवल क्लिन अप टूल, वेब पेज समरी जैसे फीचर्स मिलेंगे। iOS 18.1 बीटा 1 के साथ एपल ने iPad और Mac के लिए भी ओएस अपडेट रिलीज किया है।

    Apple के मुताबिक iOS 18.1 बीटा 1 के साथ सबसे खास और अहम फीचर एपल इंटेलिजेंस ही है। इस फीचर की मदद से आप ग्रामर चेक कर सकेंगे। साथ ही ई-मेल या मैसेज को लिख सकेंगे। एपल का एआई तीन स्तर पर किसी भी आर्टिकल को दोबारा लिख सकता है। यह किसी लाइन को हाईलाइट भी कर सकेगा। नए अपडेट के साथ मिलने वाला Clean Up टूल किसी फोटो में मौजूद टेक्स्ट या अनचाही चीजों को हटा सकेगा। सफारी ब्राउजर के यूजर्स किसी वेब पेज का समरी बना सकेंगे।

    विज्ञापन

    बता दें कि नए आईफोन की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। आज सुबह से ही एपल के मुंबई और दिल्ली स्टोर पर लंबी-लंबी कतारें दिख रही हैं। एपल ने चार नए आईफोन लॉन्च किए हैं जिनमें आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और iPhone 16 Pro Max शामिल हैं। iPhone 16 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये, iPhone 16 Plus की कीमत 89,900 रुपये और iPhone 16 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,44,900 रुपये है

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें