Sony ने लॉन्च किया नया सॉफ्टवेयर, वेब कैम की तरह कर सकेंगे कैमरे का इस्तेमाल

Sony ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए एक नया सॉफ्टवेयर जारी किया है। सोनी के इस सॉफ्टवेयर के अपडेट के बाद यूजर्स अपने सेमी डीएसएलआर या फिर डीएसएलआर कैमरे का इस्तेमाल वेबकैम के लिए कर सकते हैं।
कंपनी ने यह फीचर वर्क फ्रोम में लोगों के सामने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए जारी किया है। इससे पहले पैनासोनिक और Olympus ने यह फीचर जारी किए हैं। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने मिररलेस कैमरे को वेब कैम के तौर पर कर सकेंगे।
सोनी ने ‘Imaging Edge Webcam' नाम से एक डेस्कटॉप सॉफ्टवेयर रिलीज किया है जिसकी मदद से सोनी के डिजिटल कैमरे को हाई क्वालिटी वेबकैम में बदला जा सकेगा। इसके लिए अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को एक यूएसबी पोर्ट से कनेक्ट करना होगा।
ये भी पढ़ें: आपके बैंक के नाम से आए ईमेल तो हो जाएं सावधान! लिंक खोलते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
सोनी का यह नया सॉफ्टवेयर कंपनी के कई डीएसएलआर और मिररलेस कैमरे को सपोर्ट करेगा, हालांकि इस सॉफ्टवेयर के साथ एक दिक्कत यह है कि यह फिलहाल विंडोज 10 को भी सपोर्ट कर रहा है। इसका मतलब यह है कि यदि आपके पास मैकबुक है तो आप इसे इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
सोनी के किन कैमरे को सपोर्ट करेगा नया सॉफ्टवेयर?
सोनी के जिन कैमरे में यह सॉफ्टवेयर सपोर्ट करेगा उनमें Alpha 9 II, Alpha 9, Alpha 7R IV, Alpha 7R III, Alpha 7R II, Alpha 7S III, Alpha 7S II, Alpha 7S, Alpha 7 III, Alpha 7 II, Alpha 6600, Alpha 6400, Alpha 6100, Alpha 5100, RX100 VII, RX100 VI, RX0 II, RX0, vlog camera ZV-1 जैसे कैमरे शामिल हैं।
- BSNL अपने प्री-पेड ग्राहकों को फ्री में दे रहा है 5GB डाटा, इन सर्किल को मिलेगा फायदा
- आपके बैंक के नाम से आए ईमेल तो हो जाएं सावधान! लिंक खोलते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
- TicWatch GTX स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, सात दिनों का है बैटरी बैकअप
- Instagram, YouTube, TikTok के 23.5 करोड़ यूजर्स का डाटा हुआ लीक