TicWatch GTX स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, सात दिनों का है बैटरी बैकअप

TicWatch GTX स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हो गई है। TicWatch GTX गूगल के स्वामित्व वाली कंपनी Mobvoi की स्मार्टवॉच है। TicWatch GTX स्मार्टवॉच सिंगल कलर वेरियंट में मिलेगी और इसमें 14 वर्क आउट मोड्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें हर्ट रेट मॉनिटरिंग और सात दिन की बैटरी लाइफ है।
TicWatch GTX की भारत में कीमत 5,669 रुपये है और यह ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगी। इसे Mobvoi की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टवॉच फिलहाल 10 फीसदी छूट के साथ मिल रही है। इसकी वास्तविक कीमत 6,299 रुपये है। इसकी बिक्री तीन सितंबर से शुरू होगी, हालांकि बुकिंग चल रही है।
TicWatch GTX की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 1.28 इंच की TFT टच डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 240x240 पिक्सल है। इसमें 160KB रैम और 16MB की स्टोरेज है। TicWatch GTX स्मार्टवॉच में RLC8762C प्रोसेसर, ब्लूटूथ 5.0 है, हालांकि इसमें जीपीएस या वाई-फाई का सपोर्ट नहीं मिलेगा। इसमें 24 घंटे की हर्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर है।
साथ ही में इसमें स्लिप मॉनिटरिंग भी है। इस वॉच में 14 मोड्स हैं जिनमें साइकलिंग, रनिंग, स्विमिंग और बास्केटबॉल जैसे मोड्स शामिल हैं। इस वॉच को वाटर और डस्ट प्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। इसमें 200mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने सात दिनों के बैकअप का दावा किया है। वहीं पावरसेविंग मोड में 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।