BSNL अपने प्री-पेड ग्राहकों को फ्री में दे रहा है 5GB डाटा, इन सर्किल को मिलेगा फायदा

फ्री ऑफर के लिए पहले रिलायंस जियो को जाना जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भी लगातार अपने ग्राहकों को ऑफर्स दे रही है। BSNL ने अपने प्री-पेड ग्राहकों को फ्री में 5GB डाटा देने का एलान किया है।
BSNL का यह फ्री डाटा कंप्लिमेंट्री डाटा है, इसके लिए कंपनी किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लेगी। इसकी जानकारी BSNL चेन्नई ने दी है। यह ऑफर 90 दिनों के लिए है। इस फ्री डाटा की वैधता 22 दिनों की है। यह फ्री डाटा ऑफर 22 अगस्त 2020 से लेकर 19 नवंबर 2020 तक चलेगा।
ये भी पढ़ें: 2 5 साल बाद बंद हो रहा है Microsoft internet Explorer, 5 फीसदी लोग भी नहीं करते इस्तेमाल
BSNLके 5GB फ्री डाटा की शर्तें
बीएसएनएल चेन्नई सर्किल के मुताबिक यह फ्री डाटा फिलहाल चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल के ग्राहकों के लिए है। इस ऑफर के तहत 98, 99, 118, 187 और 319 रुपये वाले एसटीवी ग्राहकों को 5जी फ्री डाटा मिलेगा। साथ ही 186, 429, 485, 666 और 1,999 रुपये के पीवी रिचार्ज के साथ भी यह डाटा मिलेगा।
फुल टॉकटाइम वाले प्लान
BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए 100 रुपये की फुल टॉकटाइम वाला प्लान भी पेश किया है, हालांकि यह प्लान तमिलनाडु और चेन्नई में प्रत्येक रविवार के लिए है यानी रविवार को 100 रुपये का रिचार्ज कराने पर ही फुल टॉकटाइम मिलेगी। यह फुल टॉकटाइम ऑफर 18 नवंबर 2020 तक है।