Snapdeal ने लॉन्च किया Eid स्टोर, स्मार्टफोन व स्पीकर्स पर 60% तक की छूट

ईद के खास मौके पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील ने ईद स्टोर लॉन्च किया है। इस स्टोर को लेकर कंपनी का दावा है कि एक ही पेज पर आपको जरूरत की सभी चीजें मिल जाएंगी। ईद स्टोर के तहत कंपनी स्मार्टफोन, हेडफोन, ब्लूटूथ स्पीकर्स जैसे एसेसरीज पर 70 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा इस सेल में HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से पमेंट करने पर एक्स्ट्रा 10 प्रतिशत का तुरंत डिस्काउंट मिल रहा है।
स्नैपडील ईद स्टोर में मोबाइल पर मिलने वाली छूट
वेबसाइट पर लिस्टिंग के मुताबिक टॉप सेलिंग स्मार्टफोन पर 60 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इस सेल में जिन कंपनियों के स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है उनमें सैमसंग, मोटोरोला, पैनासोनिक, इंटेक्स, इनफोकस और कार्बन जैसी कंपनियों के नाम हैं।
सेल में Moto E4 Plus पर 19 फीसदी की छूट के साथ 8,940 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 4जी सपोर्ट और 5000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा सेल में Panasonic P91 को डिस्काउंट के साथ 4,565 रुपये में खरीदा जा सकता है।
वहीं 4 कैमरों वाला InFocus Snap 4, 9,145 रुपये में मिल रहा है जबकि इसकी कीमत 12,000 लिस्ट की गई है। इस फोन में रियर में 2 और फ्रंट में 2 कैमरे हैं। इसके अलावा Moto G5s का 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम वाला वेरियंट 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
फोन के अलावा ब्लूूटूथ स्पीकर्स पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। Inext के BT601 स्पीकर्स को सिर्फ 395 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 10 वॉट का स्पीकर है और बैटरी बैकअप 4 घंटे का है। इसके अलावा Philips का BT64 ब्लूटूथ स्पीकर 1,298 रुपये मेंं खरीदा जा सकता है।