डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ Honor 9i (2018) हुअा लॉन्च, जानें फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 07 Jun 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
Honor 9i 2018 Launched With 18:9 Display, Dual Rear Camera Setup, Price, Specifications
Honor 9i (2018)

    हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर ने घरेलू बाजार चीन में Honor 9i (2018) स्मार्टफोन पेश किया है। हॉनर 9आई 2018 पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए Honor 9i का अपग्रेडेड वर्जन है। इस फोन में मेटल फ्रेम है और मिरर फिनिश बैक है। इसके अलावा फोन में शानदार सेल्फी के लिए ब्यूटी मोड भी दिया गया है। यह फोन 64GB और 128GB स्टोरेज के दो वेरियंट में मिलेगा।

    Huawei 9i (2018) की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Honor 9i (2018)
    Honor 9i (2018)

    हॉनर 9आई में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 5.84 इंट की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, ऑक्टाकोर हाईसिलिकन किरिन 659 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली T830-MP2 GPU, 4GB रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करेंं तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। फोन में फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में 3000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, माइक्रो-USB, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Honor 9i (2018) के 64 जीबी वेरियंट की कीमत 1,399 चीनी युआन यानि करीब 14,600 रुपये और 128GB वेरियंट की कीमत 1,699 चीनी युआन यानि करीब 17,800 रुपये होगी। फोन के भारत में लॉन्चिंग के बारे में अभी कोई खबर नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें