13,490 रुपये में खरीदें 32 इंच डिस्प्ले वाला यह स्मार्ट टीवी, फीचर्स हैं शानदार

थॉमसन ने करीब 15 साल बाद भारत में वापसी करते हुए तीन स्मार्ट टीवी पेश किए हैं जिनकी टक्कर पहले से बाजार में मौजूद शाओमी के स्मार्ट टीवी से होगी। थॉमसन के इन तीनों 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच के स्मार्ट टीवी को आज यानि 7 जून 2018 को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।
इन टीवी की खासियतों की बात करें तो इन्हें भारत में ही असेंबल किया गया है और टीवी में 10-10 वॉट के दो स्पीकर्स दिए गए हैं। थॉमसन के 32 इंच वाले टीवी की कीमत 13,490 रुपये है। इस टीवी की सीधी टक्कर शाओमी के 32 इंच वाले टीवी से होगी जिसकी कीमत 13,999 रुपये है।
थॉमसन ने स्मार्ट टीवी के लिए भारत में एसपीपीएल (सुपर प्लासट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड) के साथ पार्टनरशिप की है। थॉमसन के इन तीन टीवी में 32 SMART (32M3277), 40 SMART (40TM4099) और 43 UHD 4K (43TM4377) शामिल हैं। इनकी कीमतें क्रमशः 13,490 रुपये, 19,990 रुपये और 27,999 रुपये हैं।
तीनें टीवी में एंड्रॉयड 5.1.1, मल्टी कोर जीपीयू, सैमसंग का पैनल और टीवी में डिफॉल्ट रूप से जीमेल, यूट्यूब, ट्वीटर, फेसबुक और नेटफ्लिक्स जैसे ऐप मिलेंगे। इसके अलावा में ये तीनें टीवी UHD 4K HDR को सपोर्ट करते हैं।
इनमें शानदार साउंड के लिए 10W के दो स्पीकर्स भी मिलेंगे। वहीं इनमें 1.4GHz का प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज और मिरर कास्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi, HDMI, USB, SD कार्ड और हेडफोन जैक का भी सपोर्ट दिया गया है।