नोकिया का बजट और स्टाइलिश फोन Nokia G22 हुआ लॉन्च, खुद ही कर सकेंगे रिपेयर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 27 Feb 2023 02:56 PM IST
सार

Nokia G22 के यूजर्स डिस्प्ले को बदल सकेंगे, चार्जिंग पोर्ट को रिप्लेस कर सकेंगे और फ्लैट बैटरी की समस्या को खुद ही दूर कर सकेंगे। इसके लिए iFixit की ओर से यूजर्स को पूरी जानकारी दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक वारंटी खत्म होने के बाद भी iFixit की ओर से सपोर्ट मिलता रहेगा।

विज्ञापन
Nokia G22 launched with triple rear camera price and specifications
Nokia G22 - फोटो : Nokia

    विस्तार

    एचएमडी ग्लोबल ने अपने नए फोन Nokia G22 को लॉन्च कर दिया है। Nokia G22 को iFixit की साझेदारी में पेश किया गया है। यह नोकिया का पहला फोन है जिसे आप खुद घर पर ही बेसिक रिपेयरिंग कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक Nokia G22 के यूजर्स डिस्प्ले को बदल सकेंगे, चार्जिंग पोर्ट को रिप्लेस कर सकेंगे और फ्लैट बैटरी की समस्या को खुद ही दूर कर सकेंगे। इसके लिए iFixit की ओर से यूजर्स को पूरी जानकारी दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक वारंटी खत्म होने के बाद भी iFixit की ओर से सपोर्ट मिलता रहेगा।

    Nokia को 6 जीबी रैम और 2 जीबी वर्चुअल रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध कराया गया है जिसकी कीमत 179 यूरो यानी करीब 15,700 रुपये है। फोन का एक वेरियंट 128 जीबी वाला भी है। ब्रिटेन और यूरोपियन बाजार में Nokia G22 की बिक्री 8 मार्च से शुरू होगी। भारतीय बाजार में Nokia G22 की उपलब्धता के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। Nokia G22 को मटओर ग्रे और लागून ब्लू कलर में पेश किया गया है।

    विज्ञापन

    Nokia G22 में एंड्रॉयड 12 है। इसके अलावा फोन में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। Nokia G22 में Unisoc T606 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें