जरूरी बात: 24 घंटे मोबाइल से चिपके रहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें, जितना सोचते हैं उससे ज्यादा है खतरनाक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 18 May 2024 02:38 PM IST
सार

आजकल स्मार्टफोन और इंसानों की बीच एक ऐसा संबंध हो गया है जो कि हर चीज से ऊपर है। इंसान, इंसान से उतनी मोहब्बत नहीं कर रहा है, जितना मोबाइल से कर रहा है। लोग अपने साथ चल रहे इंसान को भूल सकते हैं लेकिन अपने फोन को लेना नहीं भूल सकते हैं।

विज्ञापन
Side Effects Of Smartphone Uses For Long Term know in hindi
smartphone addiction - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    आजकल स्मार्टफोन और इंसानों की बीच एक ऐसा संबंध हो गया है जो कि हर चीज से ऊपर है। इंसान, इंसान से उतनी मोहब्बत नहीं कर रहा है, जितना मोबाइल से कर रहा है। लोग अपने साथ चल रहे इंसान को भूल सकते हैं लेकिन अपने फोन को लेना नहीं भूल सकते हैं। कई लोग सिर्फ काम के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं तो कई लोग खूब गेम भी खेलते हैं। कई लोग ऐसे हैं जो फोन का इस्तेमाल हर दिन 10-12 घंटे तक करते हैं जो कि उनके लिए बहुत ही खतरनाक है। यदि आप भी मोबाइल का इस्तेमाल लंबे समय तक करते हैं तो यह खबर आपके लिए है...

    • आंखों में तनाव:लंबे समय तक मोबाइल स्क्रीन को देखने से आंखों पर तनाव पड़ सकता है, जो आंखों के लिए हानिकारक हो सकता है।
    • स्वास्थ्य समस्याएं:बहुत लंबा समय तक मोबाइल का इस्तेमाल करने से गर्दन और पीठ में दर्द हो सकता है। इसके अलावा, लंबे समय तक स्क्रीन को देखने से सिरदर्द की भी समस्या हो सकती है।
    • नींद की समस्या:रात को लंबे समय तक मोबाइल का इस्तेमाल करने से नींद की समस्या हो सकती है, क्योंकि मोबाइल की ब्लू लाइट नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करती है।
    • मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं:मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है, जैसे कि अत्यधिक स्ट्रेस, चिंता, और डिप्रेशन। इसके अलावा कई बार ऐसा भी हो सकता है कि फोन ना मिलने पर आप बिना मतलब बेचैन हो सकते हैं।

    ऐसे में बेहतर यही है कि खाते समय, टीवी देखते समय, किसी से बात करते मोबाइल का इस्तेमाल ना करें। बहुत जरूरी हो तब ही फोन का इस्तेमाल करें। मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से सामाजिक और पारिवारिक संबंधों का भी नुकसान होता है, क्योंकि इससे असली जीवन में भटकाव होता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें