New iPhone: क्या हर साल खरीदना चाहिए नया आईफोन, क्या है एपल सीईओ टिम कुक की राय?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 Jul 2024 05:03 PM IST
सार

क्या आपको हर साल नए आईफोन लेने चाहिए? इसके बारे में आपने शायद नहीं सोचा होगा, लेकिन एपल के सीईओ टिम कुक से भी यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Should you buy new iphone every year know the suggestions off apple ceo Tim Cook
New iPhone - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    एपल हर साल नए आईफोन लॉन्च करता है। हर साल करीब 4 आईफोन लॉन्च होते हैं। कई यूजर्स हर साल अपने आईफोन बदल देते हैं। आप में से कई भी लोग ऐसे होंगे, लेकिन क्या आपको हर साल नए आईफोन लेने चाहिए? इसके बारे में आपने शायद नहीं सोचा होगा, लेकिन एपल के सीईओ टिम कुक से भी यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

    एपल हर साल एक नया फोन क्यों लॉन्च करती है। पिछले साल एक न्यूज वेबसाइट के साथ एक इंटरव्यू में एपल के सीईओ टिम कुक से जब यह सवाल पूछा गया तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उन लोगों के लिए हर साल एक आईफोन रखना बहुत अच्छी बात है जो इसे चाहते हैं।"

    विज्ञापन

    उन्होंने एपल की उस नीति के बारे में भी बात की जिसमें यूजर्स को अपने पुराने आईफोन को नए के बदले बदलने की अनुमति दी गई है। इन पुराने फोन का क्या होता है? के सवाल पर कुक ने कहा कि अगर वे अभी भी काम कर रहे हैं तो हम उन फोन को दोबारा बेचते हैं और जो फोन काम नहीं करते तो एपल उन्हें अलग करता है और एक नया आईफोन बनाने के लिए इसके पुर्जों का उपयोग करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें