Google Vids: गूगल ने लॉन्च किया एआई वीडियो टूल, ये लोग कर सकते हैं इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 Jul 2024 10:19 AM IST
सार

गूगल Vids एक एआई वीडियो जेनरेटर टूल है जो स्टोरीबोर्ड भी बनाता है। इसके अलावा Google Vids की मदद से आप प्रजेंटेशन भी बना सकते हैं। Google Vids को फिलहाल वही लोग इस्तेमाल कर सकते हैं जिन्हों Workspace Labs के लिए साइनअप किया है। वैश्विक लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन
Google Begins Testing Google Vids the Gemini AI Powered Video Tool
Google Vids - फोटो : Google

    विस्तार

    एक लंबे इंतजार के बाद गूगल ने अपने एआई वीडियो टूल Google Vids को लॉन्च कर दिया है। Google Vids को फिलहाल Google Workspace के लिए पेश किया गया है, हालांकि यह पब्लिक वर्जन नहीं है, बल्कि बीटा वर्जन है। Google Vids को इसी साल अप्रैल में गूगल के Google Cloud Next इवेंट में लॉन्च किया गया था।

    गूगल Vids एक एआई वीडियो जेनरेटर टूल है जो स्टोरीबोर्ड भी बनाता है। इसके अलावा Google Vids की मदद से आप प्रजेंटेशन भी बना सकते हैं। Google Vids को फिलहाल वही लोग इस्तेमाल कर सकते हैं जिन्हों Workspace Labs के लिए साइनअप किया है। वैश्विक लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    Google Vids के बीटा वर्जन की जानकारी गूगल डॉक्स के कम्युनिटी मैनेजर करन एस ने दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा- “हम Google Vids को वर्कस्पेस लैब्स में लाने के लिए उत्साहित हैं। Vids एक AI-आधारित वीडियो जेनरेटर एप है। इसके साथ गूगल जेमिनी का सपोर्ट है।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें