सावधान: इस मैलवेयर के जरिए WhatsApp यूजर्स को निशाना बना रहे वियतनाम के हैकर्स, एक गलती पड़ेगी महंगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 Jul 2024 11:58 AM IST
सार

दरअसल व्हाट्सएप के एंड्रॉयड यूजर्स को ई-चालान के नाम पर एक मैसेज भेजा जा रहा है। इस मैसेज में वाहन परिवहन apk फाइल भेजी जा रही है और मैसेज में लिखा जा रहा है कि आपने ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन
Vietnamese Hackers Using Maorrisbot to Target Indians in WhatsApp users
WhatsApp e-Challan Scam - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    यदि आप भी एक WhatsApp यूजर हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। इस वक्त भारतीय WhatsApp यूजर्स को वियतनाम के हैकर्स अपना शिकार बना रहे हैं। इसके लिए हैकर्स ने बड़ा जास बिछाया है। साइबर सिक्योरिटी एजेंसी क्लाउडसेक (CloudSEK) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ई-चालान (e-Challan) स्कैम भारत में खूब चल रहा है और इसके पीछे वियतनाम के हैकर्स हैं।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके जरिए सबसे ज्यादा व्हाट्सएप के एंड्रॉयड यूजर्स को शिकार बनाया जा रहा है। दरअसल व्हाट्सएप के एंड्रॉयड यूजर्स को ई-चालान के नाम पर एक मैसेज भेजा जा रहा है। इस मैसेज में वाहन परिवहन apk फाइल भेजी जा रही है और मैसेज में लिखा जा रहा है कि आपने ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन किया है। आपको रेड लाइट को पार करते हुए देखा गया है।

    विज्ञापन

    CloudSEK ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस एपीके फाइल में Maorrisbot नाम का मैलवेयर है जिसकी इस्तेमाल वियतनाम के हैकर्स बड़े स्तर पर करते हैं। इस स्कैम को लेकर कर्नाटक पुलिस ने भी कुछ दिन पहले लोगों को अलर्ट किया है। जैसे ही कोई यूजर मैसेज के साथ आई एपीके फाइल पर क्लिक करता है तो उसके फोन में Maorrisbot डाउनलोड हो जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें