Trading Fraud: जल्दी अमीर बनने के लालच में मुंबई के शख्स को लगा 3.7 करोड़ का चूना, आप ना करें ये गलती

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 16 May 2024 05:20 PM IST
सार

कम समय में अधिक पैसे कमाने की लालच और जल्दबाजी के कारण लोगों का भारी नुकसान भी हो रहा है। भारत में शेयर बाजार या ट्रेडिंग स्कैम भी खूब हो रहा है। ताजा मामला मुंबई का है जहां एक केमिकल इंजीनियर को ट्रेडिंग स्कैम में 3.7 करोड़ रुपये का चूना लगा है। आइए जानते हैं पूरे मामले को...

विज्ञापन
Share Trading Fraud mumbai man loses 3.7 crore in a scam here all you need to know
share market scam - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    भारत में शेयर बाजार में निवेश करने वालों की संख्या कई अन्य देशों के मुकाबले बहुत ही कम है, हालांकि अब ऑनलाइन निवेश की सुविधा हो जाने के कारण इसमें इजाफा हो रहा है। खई सारे एप्स हैं जिनकी मदद से लोग शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं, हालांकि कम समय में अधिक पैसे कमाने की लालच और जल्दबाजी के कारण लोगों का भारी नुकसान भी हो रहा है। भारत में शेयर बाजार या ट्रेडिंग स्कैम भी खूब हो रहा है। ताजा मामला मुंबई का है जहां एक केमिकल इंजीनियर को ट्रेडिंग स्कैम में 3.7 करोड़ रुपये का चूना लगा है। आइए जानते हैं पूरे मामले को...

    यह पूरा मामला सोशल मीडिया से जुड़ा है। 17 फरवरी 2024 को एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले वाशी क्षेत्र के रहने वाले 43 वर्षीय केमिकल इंजीनियर ने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा जिसमें शेयर बाजार से अच्छा मुनाफा देने का दावा किया गया था। विज्ञापन को देखने के बाद इंजीनियर ने उसके साथ दिए गए नंबर पर संपर्क किया। उसके बाद ठगों और इंजीनियर के बीच व्हाट्सएप चैट शुरू हुई।

    विज्ञापन

    इसके बाद इंजीनियर को कई सारे सोशल मीडिया ग्रुप में शामिल करवाया गया। इसी बीच इंजीनियर की बात एक शख्स से हुई जिसके बारे में कहा गया कि वह एक बड़े बैंक में सिक्योरिटी से संबंधित वरिष्ठ अधिकारी है। करीब एक हफ्ते में इंजीनियर ने 3.7 करोड़ का निवेश किया। बाद में इंजीनियर को बताया गया कि शेयर और आईपीओ में उनका निवेश बढ़कर 22 से 23 करोड़ रुपये हो गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें