सेल्फी ने बचा ली जान, नहीं तो हो सकती थी 99 साल की जेल

अक्सर आपने सुना होगा कि सेल्फी की वजह से किसी की जान चली गई, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर बताएंगे जिसपर आपको यकीन नहीं होगा, क्योंकि जहां एक सेल्फी ने किसी को जेल होने से बचा लिया है। अमेरिका में एक सेल्फी के कारण ही एक शख्स को बेगुनाह साबित किया गया है। डेली मेल की रिपोर्ट की मानें तो अमेरिका के टेक्सास में एक शख्स को 99 साल की जेल हो जाती लेकिन एक सेल्फी ने उस बचा लिया गै। रिपोर्ट के मुताबिक 21 साल के क्रिस्टफर प्रेसोपिया पर अपनी गर्लफ्रेंड के घर में घुसने और उस पर जानलेवा हमला करने का आरोप था। इसके बाद वह जेल में सजा काट रहा था।
इसी बीच उसकी मां ने कोर्ट में एक सेल्फी पेश की जिससे साबित प्रेसोपिया पर लगा आरोप गलत साबित हुआ और वह 99 साल की जेल की सजा काटने से बच गया। दरअसल सेल्फी से साबित हुआ कि वारदात के वक्त प्रेसोपिया अपनी मां के साथ छुट्टी पर था।
ये भी पढ़ेंः कैसे काम करते हैं Samsung Galaxy A9 (2018) में दिए गए चारों कैमरे, विस्तार से जानें
आरोपी शख्स ने यह भी कहा था कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को पिछले 2 सालों से देखा तक नहीं है और उसे यह भी नहीं पता कि वह रहती कहां है। आरोपी की जमानत के लिए शख्स के माता-पिता को 1,50,000 डॉलर की मोटी रकम चुकानी पड़ी।
युवक की मां ने कोर्ट में युवक के इंस्टाग्राम पर शेयर की गई सेल्फी को पेश किया और साबित किया कि उसका लड़का बेगुनाह है और घटना वाले दिन पर एक होटल में अपनी मां और दोस्तों के साथ मौजूद था। सेल्फी को सबूत मानते हुए कोर्ट ने मामले को खारिज कर दिया है।