कैसे काम करते हैं Samsung Galaxy A9 (2018) में दिए गए चारों कैमरे, विस्तार से जानें

सैमसंग ने भारत में दुनिया का पहला 4 रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन गैलेक्सी ए9 2018 लांच कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत ही इसमें दिए गए चारों कैमरे हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इससे पहले सैमसंग ने गैलेक्सी ए7 2018 को तीन रियर कैमरे के साथ लांच किया था तो अब सवाल यह है कि आखिर इस फोन में दिए गए चारों कैमरे काम कैसे करते हैं और इन चारों कैमरों का फायदा क्या है। आइए जानते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 में रियर पैनल पर दिए गए 4 कैमरे में से पहला कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल वाला है जो आपको न केवल आपके सब्जेक्ट को कैप्चर करने में मदद करता है, बल्कि पूरे सीन को कवर करता है। यह कैमरा 120 डिग्री एंगल को कैप्चर करने में सक्षम है, जिससे आपको फोटो में अधिक स्पेस कैप्चर करना का मौका मिलता है। यह ठीक वैसा ही है जैसे आपकी आंखें देखती हैं। यह स्मार्टफोन उन स्थितिओं के लिए बेहतरीन है जहां आपको लैंडस्केप, सिटी स्केप, ग्रुप फोटो लेने की जरूरत होती है या फिर एक फ्रेम में बहुत कुछ शामिल करना होता है।

सैमसंग गैलेक्सी A9 में 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस वाला कैमरा है जो 2X ऑप्टिकल जूम के साथ आता है। इसकी मदद से आपको दूर से भी क्रिस्प, डिटेल्ड शॉट लेने का मौका मिलेगा। यह लेंस मैक्रो-फोटोग्राफी, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी और किसी भी परिस्थिति, जहां आपको बहुत पास जाने की जरूरत है के दौरान मदद करेगा।