Twitter के सीईओ ने थामा ब्राह्मण विरोधी पोस्टर, हुआ बवाल तो कंपनी ने मांगी माफी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 20 Nov 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
Twitter ceo Jack Dorsey trolled after a poster picture goes viral
twitter

    माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ब्राह्रण विरोधी पोस्टर के साथ फोटो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल जैक डॉर्सी की एक फोटो सामने आई है जिसमें वह एक राजनीतिक पोस्टर हाथ में लिए हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर पर लिखा है 'ब्राहम्ण पितृसत्ता का नाश हो'। खास बात यह है कि यह फोटो जैक डॉर्सी के भारत दौरे के समय की है।

    जैक डॉर्सी की जिस फोटो को लेकर बवाल हुआ है उस फोटो में जैक के हाथ में पोस्टर है और उस फोटो में कई अन्य महिलाओं भी हैं। फोटो में पत्रकार और एक्टिविस्ट महिलाएं भी जैक के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद ट्विटर की लोगों ने आलोचना की और इसके बाद कंपनी ने माफी मांगी है। जैक पर लोगों ने जाति विशेष का विरोध करने का आरोप लगा है।

    विज्ञापन

    ट्विटर ने अपने एक बयान में कहा है कि यह पोस्टर एक मेंबर द्वारा जैक को दिया गया था और इसका मतलब यह है कि कंपनी सभी लोगों की बातें सुनती है और वह अपने सभी यूजर्स का ख्याल रखती है। वहीं ट्विटर इंडिया ने भी एक बयान जारी करते हुए कहा कि हाल ही में कंपनी ने महिला पत्रकारों के साथ एक इवेंट में हिस्सा लिया था ताकि लोगों को करीब से समझा जा सके। महिलाओं के इस समूह में से ही किसी महिला ने जैक के हाथ में यह पोस्टर थमा दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें