स्कैम का खौफनाक रूप: वकील के कपड़े उतरवाए, दो दिन तक वीडियो कॉल पर बंधक बनाया, 10 लाख ठगे
महिला वकील के पास सबसे पहले फेडेक्स कुरियर की ओर से कॉल आया और बताया गया कि उनके नाम से एक पार्सल आया था जो कि रिटर्न हो गया है। कॉल पर बताया गया कि पार्सल मुंबई से थाईलैंड गया है जिसमें पांच पासपोर्ट, तीन क्रेडिट कार्ड और 140 MDMA की गोलियां थीं।

विस्तार
भारत में ऑनलाइन ठगी धीरे-धीरे बहुत ही भयावह और खतरनाक होते जा रही है। हर दिन नए-नए तरीके से लोगों को चूना लगाया जा रहा है। अब ऑनलाइन स्कैम का एक ऐसा मामला सामने आया है जो कि बहुत ही खौफनाक है। मामला बंगलूरू का है जहां साइबर स्कैमर्स ने वीडियो कॉल पर एक महिला वकील के कपड़े उतरवाए हैं और उसे दो दिनों तक बंधक भी बनाया है। महिला से स्कैमर्स ने 10 लाख रुपये भी लिए हैं।
यह मामला डिजिटल अरेस्ट और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक स्कैमर्स ने खुद को सीमा शुल्क का आधिकारी बताकर महिला को डिजिटल अरेस्ट किया है और ठगी की। महिला वकील के पास सबसे पहले फेडेक्स कुरियर की ओर से कॉल आया और बताया गया कि उनके नाम से एक पार्सल आया था जो कि रिटर्न हो गया है।
कॉल पर बताया गया कि पार्सल मुंबई से थाईलैंड गया है जिसमें पांच पासपोर्ट, तीन क्रेडिट कार्ड और 140 MDMA की गोलियां थीं। जब महिला वकील ने बताया कि उन्होंने ऐसा कोई पार्सल नहीं भेजा है तो महिला से कहा गया कि वे चाहें तो साइबर पुलिस में इसकी शिकायत कर सकते हैं। उसके बाद महिला कॉल किसी ऐसे व्यक्ति को ट्रांसफर की गई जिसे लेकर साइबर क्राइम टीम मेंबर का दावा किया गया।
साइबर पुलिस बनकर बात कर रहे शख्स ने महिला से वीडियो कॉल के लिए Skype एप डाउनलोड करने के लिए कहा। इसके बाद वीडियो कॉल पर महिला से आधार कार्ड और बैंक डिटेल समेत कई तरह की जानकारी ली गई। इसके बाद वीडियो कॉल को एक फर्जी CBI ऑफिसर को ट्रांसफर किया गया। इसके बाद फिर से बैंक अकाउंट, जॉब, निवेश, सैलरी आदि की जानकारी ली गई।
- Tech Tips: एक ही बार में Instagram के सभी पोस्ट कैसे डिलीट करें, जानें सबसे आसान तरीका
- Google ने दिया तोहफा: Find My Device Network हुआ लॉन्च, बंद होने के बाद भी ट्रैक कर सकेंगे फोन की लाइव लोकेशन
- Alert: गैस बिल भरने के लिए लिंक पर किया क्लिक, अकाउंट से निकले 16 लाख रुपये, आप रहें सावधान
- काम की बात: WhatsApp पर कंपनियां भेज रही हैं फालतू के मैसेज? ऐसे करें सभी को ब्लॉक