Alert: फोटो एडिट करके बुजुर्ग से ठगे 6.5 लाख रुपये, आपके साथ भी हो सकता है ऐसा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Feb 2025 08:22 AM IST
सार

कुछ दिनों बाद पीड़ित को फिर से एक वीडियो कॉल आई। इस बार कॉल करने वालों ने उसे एक मॉर्फ की गई तस्वीर दिखाई, जिसमें वह खुद उस युवती के साथ अश्लील हालत में दिख रहा था। यह देख पीड़ित घबरा गया। इसके बाद ठगों ने उससे पैसे मांगने शुरू कर दिए और धमकी दी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वे यह मॉर्फ की हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

Scammers threaten West Bengal man with morphed image dupe him of Rs 6.5 lakh
scam - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन ठगी के मामलों में भारी वृद्धि देखी गई है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, ठगों के तरीकों में भी बदलाव आ रहा है, जिससे ये अपराध और भी खतरनाक और प्रभावशाली होते जा रहे हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें 70 वर्षीय सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी को मॉर्फ (एडिट) किए गए फोटो के जरिए ब्लैकमेल कर 6.5 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।

    द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले का रहने वाला है। करीब एक महीने पहले उसे एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर उसने एक युवती को स्क्रीन पर देखा। शुरुआत में यह कॉल सामान्य लगी, लेकिन बाद में यह एक सोची-समझी साजिश निकली।

    कुछ दिनों बाद पीड़ित को फिर से एक वीडियो कॉल आई। इस बार कॉल करने वालों ने उसे एक मॉर्फ की गई तस्वीर दिखाई, जिसमें वह खुद उस युवती के साथ अश्लील हालत में दिख रहा था। यह देख पीड़ित घबरा गया। इसके बाद ठगों ने उससे पैसे मांगने शुरू कर दिए और धमकी दी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वे यह मॉर्फ की हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें