Elon Musk: Grok 3 पर लोग बना रहे AI गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, जानें एलन मस्क ने इसे क्यों कहा ‘जबरदस्त’
Grok 3 AI:
एलन मस्क ने हाल ही में एडवांस Grok 3 AI मॉडल लॉन्च किया है, जिसके बाद से टेक इंडस्ट्री में इसकी क्षमताओं की चर्चा शुरू हो गई है।

विस्तार
टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने AI और पर्सनल रिलेशनशिप पर हो रही ऑनलाइन बहस को और तेज कर दिया है। मस्क की AI कंपनी xAI द्वारा विकसित चैटबॉट Grok 3 को लेकर यह चर्चा शुरू हुई, जब Abacus.AI की सीईओ और को-फाउंडर बिंदु रेड्डी ने एक पोस्ट शेयर किया।
AI गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को बताया 'जबरदस्त'
विवादों में Grok 3
हालांकि, Grok 3 अपने बोल्ड रिस्पॉन्स के कारण विवादों में भी रहा है। हाल ही में एक यूजर ने चैटबॉट से पूछा कि अमेरिका में कौन सा जीवित व्यक्ति मौत की सजा के लायक है? इस पर Grok ने पहले जेफरी एप्सटीन का नाम लिया, लेकिन बाद में डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क का नाम भी जोड़ दिया। इस घटना के बाद चैटबॉट की जजमेंट और सेफ्टी मेकेनिज्म को लेकर बहस छिड़ गई।
क्या AI बदल देगा रिश्तों का मतलब?
Grok 3 जैसे AI चैटबॉट्स तेजी से पर्सनल रिलेशनशिप में घुसपैठ कर रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में ये चैटबॉट्स इंसानों के रिश्तों को किस हद तक प्रभावित कर सकते हैं। फिलहाल, मस्क के इस बयान ने टेक्नोलॉजी वर्ल्ड और सोशल मीडिया दोनों में हलचल मचा दी है।