तबाही की ओर: AI रोबोट ने भीड़ पर कर दिया हमला, वीडियो हुआ वायरल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Feb 2025 03:52 PM IST
सार

AI ROBOT: राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। यह घटना एआई तकनीक की सुरक्षा और उसके संभावित खतरों को लेकर नई चिंताएं पैदा कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की जरूरत है।

विज्ञापन
AI Controlled Robot Malfunctions Attempts To Strike People At Chinese Event
ai robot attack - फोटो : social media

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज जितना कामयाब साबित हो रहा है, उतने ही इसके भयावह परिणाम को लेकर चिंता हो रही है। एक तरह एआई काम को आसान कर रहा है लेकिन दूसरी तरह यह नई मुसीबत पैदा कर रहा है। अब चीन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक AI द्वारा नियंत्रित रोबोट ने अचानक हमला करने की कोशिश की, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए। बताया जा रहा है कि यह घटना सॉफ्टवेयर गड़बड़ी के कारण हुई, जिससे रोबोट का नियंत्रण खो गया।

    इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ह्यूमनॉइड रोबोट भीड़ की ओर बढ़ता है और कुछ लोगों पर हमला करने की कोशिश करता है। इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से रोबोट को नियंत्रित कर लिया गया।

    विज्ञापन

    शफाक न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती जांच में सॉफ्टवेयर खराबी को इस घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। यह घटना एआई तकनीक की सुरक्षा और उसके संभावित खतरों को लेकर नई चिंताएं पैदा कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की जरूरत है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें