Digital Arrest: नोएडा के शख्स को बनाया ऑनलाइन बंधक, फर्जी CBI ऑफिसर बन लूटे 5 लाख रुपये
केस को खत्म करने के लिए पैसे भेजने होंगे। इसके बाद नवीन से एक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवाए गए। इसके बाद अरेस्ट करने और मामले को सुप्रीम कोर्ट में पहुंचाने की धमकी देकर नवीन से और पैसे मांगे गए। नवीन ने कुल 5 लाख रुपये ट्रांसफर किए।

विस्तार
डिजिटल अरेस्ट को लेकर सरकार हर दिन लोगों को आगाह कर रही है लेकिन सारी कोशिशें बेकार हो रही हैं। डिजिटल अरेस्ट एक नए तरह का स्कैम है जिसमें लोगों को ऑनलाइन बंधक बनाकर पैसे ऐंठे जा रहा हैं। डिजिटल अरेस्ट का ताजा मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा का है जहां एक 52 साल के बिजनेसमैन को ठगों ने डिजिटल अरेस्ट करके 5 लाख रुपये की ठगी की है। आइए जानते हैं पूरा मामला....
रिपोर्ट के मुताबिक ठगों ने फर्जी सीबीआई बनकर नवीन कुमार आनंद नाम के शख्स को कॉल किया जो कि नोएडा सेक्टर 62 में रहते हैं। ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांड का आधिकारी बताया। साइबर ठगों ने शख्स से कहा कि वह ड्रग्स डीलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल है और उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
केस को खत्म करने के लिए पैसे भेजने होंगे। इसके बाद नवीन से एक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवाए गए। इसके बाद अरेस्ट करने और मामले को सुप्रीम कोर्ट में पहुंचाने की धमकी देकर नवीन से और पैसे मांगे गए। नवीन ने कुल 5 लाख रुपये ट्रांसफर किए। ठगों ने नवीन को कई घंटों तक वीडियो कॉल पर बैठे रहने के लिए कहा था।
- Tech News: अब चैट बैकअप के लिए नहीं होगी परेशानी, QR कोड स्कैन करके हो जाएगा काम
- BSNL: बीएसएनएल ने दिया झटका, पांच दिन कम कर दी इस सस्ते प्लान की वैलिडिटी
- सावधान : स्मार्टफोन की ब्लू लाइट के ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप, भयावह हैं ये साइड इफेक्ट्स
- Jio Down: दिल्ली से लेकर मुंबई तक सेवा ठप, यूजर्स इस्तेमाल नहीं कर पा रहे WhatsApp, Insta, X, गूगल जैसे एप्स