सावधान :स्मार्टफोन की ब्लू लाइट के ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप, भयावह हैं ये साइड इफेक्ट्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 18 Jun 2024 04:57 PM IST
सार

स्मार्टफोन आप भी लंबे समय तक इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन इसके नुकसान नहीं जानते होंगे। आज हम आपको स्मार्टफोन के पांच ऐसे नुकसान के बारे में बताएंगे जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

विज्ञापन
You may not know these disadvantages of blue light of smartphone these side effects are frightening
smartphone addiction - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    स्मार्टफोन आज लोगों का सबसे बड़ा साथी हो गया है। लोग अपने बच्चों को कहीं भूल जा रहे हैं लेकिन स्मार्टफोन को नहीं भूल सकते। स्मार्टफोन की लत लोगों को ऐसी लगी है कि इसके बिना एक पल भी गुजारना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। स्मार्टफोन आप भी लंबे समय तक इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन इसके नुकसान नहीं जानते होंगे। आज हम आपको स्मार्टफोन के पांच ऐसे नुकसान के बारे में बताएंगे जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

    लंबे समय तक मोबाइल स्क्रीन देखने से आंखों में तनाव, ड्राई आई, धुंधला दिखना और सिरदर्द हो सकता है। यह डिजिटल आई स्ट्रेन का कारण बन सकता है, जिसे कंप्यूटर विजन सिंड्रोम भी कहते हैं।

    विज्ञापन

    लंबे समय तक स्मार्टफोन इस्तेमाल करने से गर्दन, कंधे, और पीठ में दर्द हो सकता है। टेक्स्ट नेक सिंड्रोम (Text Neck Syndrome) विकसित हो सकता है, जिसमें गर्दन की स्थिति गलत होने के कारण दर्द और असुविधा होती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें