Tech News: अब चैट बैकअप के लिए नहीं होगी परेशानी, QR कोड स्कैन करके हो जाएगा काम
यदि आप भी बार-बार अपने चैट के डिलीट होने से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। WhatsApp अब एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद सिर्फ क्यूआर कोड को स्कैन करके एक डिवाइस से दूसरी डिवाइस में चैट ट्रांसफर किए जा सकेंगे।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाला WhatsApp यूजर्स एक्सपेरियंस के लिए हर दिन काम करता है। प्रत्येक कुछ महीने पर कंपनी नया अपडेट जारी करती है ताकि यूजर्स का एक्सपेरियंस पहले से बेहतर हो। अब कंपनी एक ऐसे फीचर्स पर काम कर रही है जिसके आने के बाद नए व्हाट्सएप यूजर्स की सबसे बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। नए यूजर्स को चैट ट्रांसफर करने में बड़ी परेशानी होती है लेकिन नए अपडेट के बाद यह परेशानी दूर हो जाएगी।
यदि आप भी बार-बार अपने चैट के डिलीट होने से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। WhatsApp अब एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद सिर्फ क्यूआर कोड को स्कैन करके एक डिवाइस से दूसरी डिवाइस में चैट ट्रांसफर किए जा सकेंगे। ऐसे में गूगल ड्राइव की निर्भरता खत्म हो जाएगी।
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक नए फीचर को एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.9.19 पर देखा गया है। जब कोई यूजर अपना फोन बदलेगा और दूसरे फोन में WhatsApp इंस्टॉल करेगा तो लॉगिन के दौरान क्यूआर कोड का ऑप्शन मिलेगा। इस कोड को स्कैन करके पुरानी डिवाइस से नई डिवाइस में चैट को ट्रांसफर किया जा सकेगा।
- BSNL: बीएसएनएल ने दिया झटका, पांच दिन कम कर दी इस सस्ते प्लान की वैलिडिटी
- सावधान : स्मार्टफोन की ब्लू लाइट के ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप, भयावह हैं ये साइड इफेक्ट्स
- Jio Down: दिल्ली से लेकर मुंबई तक सेवा ठप, यूजर्स इस्तेमाल नहीं कर पा रहे WhatsApp, Insta, X, गूगल जैसे एप्स
- सुविधा: लैपटॉप से मोबाइल पर डायरेक्ट भेज सकेंगे कोई भी फोटो-वीडियो, माइक्रोसॉफ्ट ने की घोषणा