सत्य नडेला की सलाह: AI को मात देनी है तो ये एक स्किल जरूर सीखें, एआई से लड़ने के लिए इंसानी सोच जरूरी
“मैंने एक फिल्टर लगाया था जो परसेंटाइल से जुड़ा था और वहीं से मुझे SQL की मूल बातें याद आ गईं,” उन्होंने हँसते हुए कहा। यह अनुभव इस बात की मिसाल है कि AI के साथ काम करने के लिए सोचने की क्षमता अब भी सबसे अहम है।

विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस दौर में जब तकनीक लगातार बदल रही है, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने टेक करियर शुरू करने वाले युवाओं को एक सीधी और साफ सलाह दी है। मजबूत मूलभूत ज्ञान ही आपकी असली ताकत है। हाल ही में लोकप्रिय टेक यूट्यूबर सज्जाद खड़े के साथ एक बातचीत में नडेला ने कहा कि "अगर आप सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, तो सॉफ्टवेयर की बुनियादी समझ होना बहुत जरूरी है। कंप्यूटेशनल थिंकिंग यानी गणनात्मक सोच की क्षमता आज भी उतनी ही अहम है, जितनी पहले थी।"
खड़े के सवाल "AI के इस युग में करियर की शुरुआत करने वाले युवाओं को आप क्या सलाह देंगे?" पर नडेला ने जवाब दिया कि AI भले ही कोड लिखने में मदद करे, लेकिन यह तभी कारगर होता है जब यूज़र के पास लॉजिकल थिंकिंग और सिस्टम डिजाइन की गहरी समझ हो।
नडेला ने बताया कि AI ने कोडिंग की स्पीड तो बढ़ा दी है, लेकिन यह मानवीय सोच के बिना अधूरी है। उन्होंने GitHub Copilot से जुड़े अपने अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने एक कोड बग को खुद सोचकर हल किया। “मैंने एक फिल्टर लगाया था जो परसेंटाइल से जुड़ा था और वहीं से मुझे SQL की मूल बातें याद आ गईं,” उन्होंने हँसते हुए कहा। यह अनुभव इस बात की मिसाल है कि AI के साथ काम करने के लिए सोचने की क्षमता अब भी सबसे अहम है।
- WWDC 2025: आज है एपल का मेगा इवेंट, कैसे देखें लाइव इवेंट, क्या-क्या हो सकता है लॉन्च, सब जानें
- Instagram या Youtube, कहां से होती है मोटी कमाई
- OpenAI का दावा: फर्जी खबर बनाने के लिए चीन कर रहा ChatGPT का इस्तेमाल, कंपनी ने बैन किए कई अकाउंट्स
- India Pak Conflict: फ्रांस ने खोली पाकिस्तान और चीन की पोल, कहा- राफेल को लेकर दोनों देश चला रहे फर्जी अभियान