Samsung जल्द लॉन्च करेगी अपना डेबिट कार्ड, शॉपिंग होगी और भी आसान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 10 May 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
Samsung soon launch debit card for users know about it in hindi
Samsung India - फोटो : Samsung India

    कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ग्लोबल बाजार में सैमसंग पे नाम से डेबिट कार्ड पेश करने की तैयारी में है। यूजर्स इस कार्ड के जरिए आसानी से शॉपिंग कर सकेंगे। आपको बता दें कि सैमसंग की सैमसंग पे एक पेमेंट सेवा है, जो केवल सैमसंग के स्मार्टफोन में ही काम करती है। वहीं, कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट और जीएम Sang Ahn का कहना है कि हम इस साल के अंत तक डेबिट कार्ड को लॉन्च करेंगे।

    कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट और जीएम Sang Ahn ने कहा है कि हम बीते एक साल से अपनी सेवा का विस्तार कर रहे हैं। साथ ही हमने अपने यूजर्स के लिए मनी मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म को भी तैयार किया है।

    विज्ञापन

    कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट और जीएम Sang Ahn का कहना है कि कंपनी ने डबिट कार्ड के लिए SoFi कंपनी के साथ साझेदारी की है। साथ ही हम आने वाले दिनों में डेबिट कार्ड से जुड़ी कई जानकारियां साझा करेंगे। हालांकि, कंपनी ने अब तक डेबिट कार्ड की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले साल सैमसंग पे कैश वर्चुअल कार्ड को लॉन्च किया था। इस कार्ड का सपोर्ट सैमसंग पे एप में दिया गया है। कंपनी का मानना है कि इससे बजट मैनेजमेंट और पेमेंट की सेवा बेहतर होगी। वहीं, यूजर्स इस कार्ड का उपयोग ऑनलाइन और ऑफलाइन पेमेंट के लिए कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें