Airtel का जबरदस्त ऑफर, एक प्लान को पांच यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 10 May 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Airtel best postpaid plan for family with 4 add on connections know about it
airtel

    टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए लगातार ऑफर पेश करती रहती है। अब इस कड़ी में कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए खास प्लान की सीरीज बाजार में उतारी है, जिसका नाम 'फैमिली पोस्टपेड प्लान' है। यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ पर्याप्त डाटा और प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगी। वहीं, इन प्लान का एक फायदा यह भी है कि परिवार के लोगों को अलग-अलग प्लान लेने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि इन फैमिली प्लान से यूजर्स का 20 फीसदी तक पैसा बचेगा। तो आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में...

    airtel
    airtel

    Airtel का 749 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

    फैमिली पोस्टपेड प्लान का यह सबसे सस्ता पैक है। इस प्लान में यूजर्स को हर महीने 125 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को जी5 और एयरटेल एक्सट्रीम जैसे प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस प्लान में दो अतिरिक्त यूजर्स को जोड़ा जा सकेगा।

    AIRtel
    AIRtel

    Airtel का 999 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

    यह प्लान पांच सदस्यों वाले परिवार के लिए बेस्ट है। इस प्लान में सभी यूजर्स 150 जीबी डाटा आपस में इस्तेमाल कर सकेंगे। साथ ही सभी यूजर्स को इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें