Google ने मदर्स डे के खास अवसर पर बनाया डूडल, अपनी मां के लिए बना सकेंगे शानदार कार्ड
विज्ञापन

दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) ने मदर्स डे के खास अवसर पर शानदार डूडल बनाया है। इस खास डूडल के जरिए यूजर्स अपनी मां के लिए कार्ड बना सकते हैं। इस क्राफ्टिंग डूडल में यूजर्स को अलग-अलग तरह के एलिमेंट मिलेंगे, जिनकी मदद से कार्ड को आकर्षक बनाया जा सकेगा। वहीं, यूजर्स बनाए गए कार्ड को फेसबुक और ट्विटर पर शेयर करने के साथ-साथ व्हाट्सएप पर अपनी मां को भेज सकते हैं।
- कार्ड बनाने के लिए आपको सबसे पहले गूगल के डूडल पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी और यहां आपको कार्ड बनाने का विकल्प मिलेगा।
- इस पेज पर आपको कई सारी शेप मिलेंगी, जिनका इस्तेमाल कर आप अपने कार्ड को डिजाइन कर सकेंगे।
- कार्ड डिजाइन करने के बाद आप सेंड के विकल्प पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप सेंड के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तो यहां आपको फेसबुक, ट्विटर और ई-मेल पर कार्ड शेयर करने का विकल्प मिलेगा।
- इसके अलावा आप व्हाट्सएप या एसएमएस के जरिए भी अपनी मां को कार्ड भेज सकते हैं।
आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले लॉकडाउन की वजह से घर में रहने वाले लोगों के लिए लोकप्रिय गेम को लॉन्च किया था। इनमें क्रिकेट और पैक-मैन जैसे गेम शामिल थे। वहीं, कंपनी का कहना था कि इससे लोगों की बोरियत दूर होगी और समय भी कट जाएगा।
विज्ञापन