फ्लिपकार्ट Samsung Mobiles Fest शुरू, 14 हजार रुपये तक की छूट

ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सैमसंग मोबाइल फेस्ट शुरू हो गया है जो 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2017 तक चलेगा। फेस्ट के नाम से ही पता चल रहा है कि यह फेस्ट केवल सैमसंग मोबाइल के लिए ही है। फेस्ट में फ्लिपकार्ट सैमसंग के कई स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। डिस्काउंट मिलने वाले स्मार्टफोन में सैमसंग गैलेक्सी ऑन8, सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट, सैमसंग गैलेक्सी ऑन7, सैमसंग गैलेक्सी ऑन5, सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016), सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो तक के नाम हैं।
किस स्मार्टफोन पर कितना डिस्काउंट ?

सैमसंग गैलेक्सी ऑन8- 2,910 रुपये डिस्काउंट के साथ 12,990 रुपये
सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट- 3,000 रुपये डिस्काउंट के साथ 15,490 रुपये, साथ में आइडिया के तरह से 1 जीबी के रिचार्ज पर 14 जीबी डाटा, एक्सचेंज डिस्काउंट 14,500 रुपये तक
सैमसंग गैलेक्सी ऑन7- 700 रुपये डिस्काउंट के साथ 8,290 रुपये
ये भी पढें- सैमसंग गैलेक्सी C7 प्रो की बिक्री भारत में आज से शुरू
सैमसंग गैलेक्सी ऑन5- 1,500 रुपये की छूट के साथ 7,490 रुपये
सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016)- 2,800 रुपये डिस्काउंट के साथ 10,490 रुपये
सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो- 2,590 रुपये डिस्काउंट के साथ 29,900 रुपये
ये भी पढ़ें- HTC के इन दो स्मार्टफोन के दाम में हुई भारी कटौती
सैमसंग गैलेक्सी सी9- 16,000 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट
सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट पर आइडिया के तरह से 1 जीबी के रिचार्ज पर 14 जीबी डाटा भी मिल रहा है।