सैमसंग गैलेक्सी C7 प्रो की बिक्री भारत में आज से शुरू

पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो की बिक्री आज से भारत में शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन को अमेजॉन से खरीदा जा सकता है। फोन गोल्ड और नेवी ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की कीमत 27,990 रुपये है। बता दें कि इससे पहले सैमसंग ने गैलेक्सी सी7 प्रो को जनवरी में चीन में लॉन्च किया था।
सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल नैनो सिम सपोर्ट है। फोन में एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। फोन के होम पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है और यह सैमसंग पे को सपोर्ट करता है।
ये भी पढ़ें- HTC के इन दो स्मार्टफोन के दाम में हुई भारी कटौती
गैलेक्सी सी7 प्रो में 5.7 इंच की फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) सुपर एमेलोड डिस्प्ले, 2.2GHz का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज (256 जीबी तक एक्सपेंडेबल), 16 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा जिसका अपर्चर f/1.9 है।
ये भी पढ़ें- मोटोरोला जल्द करेगी ई-4 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन
दोनों कैमरे से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से फुल एचडी रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। फोन में 3,300 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की बॉडी फुल मेटल की है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, यूएएसबी टाइप C, ब्लूटूथ v4.2, GPS/ A-GPS, NFC और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है।