Snapchat नहीं है पसंद तो इन 4 मजेदार ऐप को आजमाएं

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 May 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
Snapchat Alternatives app With Face Tracking Filters
Snapchat Alternatives

    हाल ही में स्नैपचैट के सीईओ द्वारा कथित तौर पर भारत को गरीब देश कहने के बाद काफी बवाल हुआ था। कई लोगों ने स्नैपचैट के साथ-साथ स्नैपडील को भी खराब रेटिंग दी और अनइंस्टॉल कर दिया। यदि आपको लगता है कि स्नैपचैट मजेदार नहीं है या इसे यूज करने में दिक्कत हो रही है प्ले-स्टोर पर कई सारे ऐप हैं जिन्हें आप यूज कर सकते हैं।

    MSQRD
    MSQRD

    MSQRD

    यह सोशल ऐप भी स्नैपचैट की तरह ही है। यह काफी पुराना और लोकप्रिय भी है लेकिन भारत में इसके यूजर ना के बराबर हैं। इसमें कई सारे मजेदार एनिमेटेड फ्रेम दिए गए हैं। इस ऐफ के जरिए आप फोटो और वीडियो दोनों बपना बना सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप से आप फेसबुक पर लाइव भी कर सकते हैं। यह ऐप को भी फेसबुक ने 2016 में खरीद लिया है।

    BOO!
    BOO!

    BOO!

    MSQRD और स्नैपचैट के अलावा बू भी एक ऐप है जिसे आप ट्राई कर सकते हैं। इसके जरिए आप म्यूजिक के साथ वीडियो बना सकते हैं और ऐप पर लाइव भी कर सकते हैं। यह ऐप वीडियो और फोटो पर गूगल डूडल की तरह कैप्शन लिखने की भी सुविधा देता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें