इन पांच मामलों में iPhone 7 से बेहतर है गैलेक्सी S8

सैमसंग ने हाल ही में दो नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एस 8 और एस 8 प्लस को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग के ये दोनों फोन कई मायनों में खास हैं। इन स्मार्टफोन में कुछ खूबियां ऐसी हैं जो एप्पल के लेटेस्ट आईफोन 7 को भी मात देते हैं। आइए जानते है इन फीचर्स के बारे में...

सैमसंग ने गैलेक्सी S8 और S8 प्लस, दोनों फोन में आइरिस स्कैनर लगाया है। कंपनी का कहना है कि ये सिक्यूरिटी फीचर फिंगरप्रिंट स्कैनर के मुकाबले कहीं तेज है। iPhone 7 में एप्पल ने केवल फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया है।

गैलेक्सी एस8 में हार्ट रेट सेंसर लगा है, लेकिन आईफोन में यह फीचर नहीं है। इसके लिए आपको अलग से एप्पल वॉच खरीदनी पड़ेगी।