आप भी करते हैं Samsung के फोन का इस्तेमाल, तो अब आपको नहीं मिलेगा अपडेट, ये है वजह

भारतीय बाजार में स्मार्टफोन को लेकर जंग चल रही है, जिसमें शाओमी से लेकर वीवो तक ने प्रीमियम और बजट रेंज के फोन पेश किए हैं। इस कड़ी में कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) भी पीछे नहीं है। साथ ही ग्राहकों को इन फोन में लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, अब सैमसंग अपने कुछ मोबाइल फोन और टैबलेट्स में अपडेट नहीं देगा। दरअसल, सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016), ए3 (2016) और टैबल एस2 के यूजर्स को सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेगा। आपको बता दें कि कंपनी वैसे तो अपने यूजर्स को अपडेट में लेटेस्ट फीचर्स देती हैं।
ये भी पढ़े : बदला नौकरी देने का तरीका, इंस्टाग्राम-ट्विटर के जरिए हो रही हैं भर्तियां
रिपोर्ट्स की मानें तो गैलेक्सी टैब ए (2017) को अलग कैटेगरी में रखा है, जिसमें डिवाइस को रेगुलर बेसिस पर अपडेट नहीं मिलेगा। साथ ही इस डिवाइस के यूजर्स को अपडेट तो दिया जाएगा, लेकिन इसका समय तय नहीं किया गया है। वही दूसरी तरह सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड और गैलेक्सी ए50 जैसे लेटेस्ट प्रोडक्ट्स में प्रति माह अपडेट मिलता रहेगा।
बता दें कि साल 2018 में कोरियाई कंपनी ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन मेकर्स के साथ काम करने को लेकर सहमति जताई थी। साथ ही सुनिश्चित किया था कि एंड्रॉयड यूजर्स को दो वर्षों के लिए सिक्योरिटी अपडेट जरूर दिया जाएगा।