मोबाइल पर वीडियो गेम खेलते हुए लग गई नींद, सुबह बिस्तर पर मिली लाश
विज्ञापन

मोबाइल का चार्ज पर लगाकर इस्तेमाल करने का क्या खामियाजा होता है इसे आप इस खबर से समझ सकते हैं कि थाइलैंड में एक 25 साल का शख्स मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर गेम खेल रहा था और उसकी मौत हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल गेम खेलते हुए शख्स की नींद लग गई और फोन चार्जिंग पर लगा हुआ था। सुबह घरवालों ने दरवाजा खोला तो शख्स मर चुका था और उसकी एक हाथ जला हुआ था। उसकी बॉडी का रंग भी बदल गया था।

पुलिस का कहना है कि करंट लगने से उसकी मौत हुई है। शख्स की चाची ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर घंटों वीडियो गेम खेलता था।
विज्ञापन