बदला नौकरी देने का तरीका, इंस्टाग्राम-ट्विटर के जरिए हो रही हैं भर्तियां

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 08 Oct 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
Companies Hiring Millennials From Social media platfrom like Instagram and Twitter
jobs on instagram twitter - फोटो : amar ujala

    इंटरनेट और स्मार्टफोन के इस दौर में नौकरी देने का तरीका भी बदल गया है। तमाम कंपनियां अब इंस्टाग्राम और ट्विटर के जरिए अपने यहां भर्तियां कर रही हैं। ऐसे में कंपनी को मार्केट में टैलेंट तलाश करने के लिए विज्ञापन नहीं देने पड़ रहे हैं। विज्ञापन पर पैसे खर्च की बजाय कंपनियां युवाओं के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाल रही हैं।

    इंफोसिस, एक्सेंचर, आईबीएम और विप्रो जैसी आईटी कंपनियों के ट्विटर पर लाखों फॉलोअर्स हैं। यही हाल इंस्टाग्राम पर भी है। आईबीएम ने इसी साल इंस्टाग्राम पर लाइफएटIBM नाम का पेज बनाया था, जिस पर कर्मचारी अपनी जॉब या कंपनी के माहौल के बारे में मजेदार पोस्ट डालते हैं। पेज पर दिए गए लिंक पर नौकरी तलाश रहे लोग अपनी CV भेज सकते हैं। इसी तरह इंस्टाग्राम पर एक्सेंचर के करियर पेज के 40,000 फॉलोअर हैं।

    विज्ञापन

    स्टैटिस्टा ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देशभर में 6.9 करोड़ लोग इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये आंकड़े 2019 के हैं और इनमें अधिकतर यूवा हैं जिनकी उम्र 35 साल से कम है। कंपनियां इसी उम्र ग्रुप के युवाओं से जुड़ना चाहती हैं। कंपनियां युवाओं के अकाउंट पर भी नजर रखती हैं। डिलीवरी कंपनी डुंजो के हेड (ब्रांड और मार्केटिंग) साईं गणेश के मुताबिक 80 फीसदी रिज्यूमे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ही आते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टीमलीज सर्विसेज की एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट रितुपर्णा चक्रबर्ती के मुताबिक पिछले दो साल के सफर पर नजर डालें तो इंस्टाग्राम हायरिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित हुआ है। पब्लिक रिलेशन, कंटेंट राइटिंग, फोटोग्राफी, फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग इंस्टाग्राम पर आसानी से मिल जाते हैं। सोशल मीडिया पर क्रिएटिव लोगों को ढूंढ़ना आसान है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें